स्मार्ट फाइनेंसिंग: 60 लाख का होम लोन 20 साल में नहीं, सिर्फ 11 साल में चुकाएं, बचाएं 30 लाख रुपए तक
होम लोन लेते समय हर किसी का सपना होता है कि EMI का बोझ जल्द खत्म हो और ब्याज में कोई भारी रकम न जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग आपके 20 साल के लोन को सिर्फ 11 साल में खत्म कर सकती है? इतना ही नहीं, इससे आप करीब ₹30 लाख तक इंटरेस्ट भी बचा सकते हैं।
टैक्सबडी डॉट कॉम के फाउंडर सुजीत बंगार ने होम लोन पर इंटरेस्ट बचाने की चार रणनीतियां बताई हैं। इन टिप्स में प्रीपेमेंट, एक्स्ट्रा EMI, सालाना स्टेप-अप और पावर कॉम्बो शामिल हैं, जिनका फायदा हर होम बायर उठा सकता है।
कैसे बचेंगे लाखों रुपए? जानिए 4 बड़े हैक्स
1. प्रीपेमेंट: शुरुआती साल में सबसे ज्यादा फायदा
लोन के शुरुआती 5–7 साल में EMI का बड़ा हिस्सा इंटरेस्ट में चला जाता है और प्रिंसिपल कम नहीं होता।
इसलिए शुरू के सालों में प्रीपेमेंट का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
उदाहरण:
60 लाख का लोन, 20 साल का टेन्योर, EMI ₹53,984
पहले 10 साल में 120 EMI देने पर सिर्फ ₹17.4 लाख प्रिंसिपल ही कम होता है, बाकी ₹42.6 लाख बकाया रहता है।
यानी जितना जल्दी प्रीपेमेंट करेंगे, उतनी ज्यादा सेविंग होगी।
2. हर साल एक एक्स्ट्रा EMI
अगर हर साल एक अतिरिक्त EMI दें (₹53,984), तो
• लोन टेन्योर करीब 3.5 साल कम होगा
• लगभग ₹14.85 लाख इंटरेस्ट बच सकता है
3. स्टेप-अप प्लान: सालाना 5% EMI बढ़ाएं
इनकम बढ़ने पर हर साल EMI में 5% बढ़ोतरी करें।
फायदा:
• लोन सिर्फ 12.4 साल में खत्म
• ₹25.72 लाख की सेविंग
4. पावर कॉम्बो: लोन क्लोजिंग में गेम चेंजर
अगर हर साल एक एक्स्ट्रा EMI दें और EMI में हर साल 5% स्टेप-अप करें, तो:
• लोन सिर्फ 11 साल में क्लोज
• ₹30.6 लाख इंटरेस्ट सेविंग
होम लोन लेते समय इन दो बातों का भी रखें ध्यान
1. बैंक से पूरा कॉस्ट ब्रेकअप जरूर मांगें
अक्सर बैंक प्रोसेसिंग, लीगल और वैल्यूएशन फीस छिपा देते हैं।
RBI नियमों के अनुसार लोन साइन करने से पहले पूरा कॉस्ट ब्रेकअप लेना जरूरी है।
2. महंगे इंश्योरेंस प्लान से बचें
कई बैंक ‘जरूरी’ बताकर महंगा लाइफ इंश्योरेंस बेचते हैं।
इसके बजाय सस्ता टर्म इंश्योरेंस लेना बेहतर है, जो परिवार को सुरक्षित रखता है और जेब हल्की भी नहीं करता।
होम लोन होना आर्थिक भार नहीं, बल्कि सही प्लानिंग से बड़ा फाइनेंशियल एडवांटेज बन सकता है।
प्रीपेमेंट, एक्स्ट्रा EMI और स्टेप-अप जैसे स्मार्ट निर्णय आपके लाखों रुपए बचा सकते हैं और आपको जल्दी कर्ज-मुक्त कर सकते हैं।
अगर आप अपना घर खरीदे हुए या लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये टिप्स जरूर अपनाएं और अपने फाइनेंशियल सपनों को तेजी से पूरा करें।
60 लाख का होम लोन सिर्फ 11 साल में चुकाएं: बचाएं ₹30 लाख तक ब्याज, जानें 4 स्मार्ट हैक्स





