वॉबल 1 स्मार्टफोन 19 नवंबर को लॉन्च: मेड इन इंडिया फोन दमदार फीचर्स के साथ आ रहा है

On: November 5, 2025

वॉबल 1: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में देशी ब्रांड की नई दस्तक, 19 नवंबर को लॉन्च

जब दुनिया प्रीमियम स्मार्टफोन्स की रेस में आगे बढ़ रही है, उसी दौड़ में भारत भी एक नया कदम रखने जा रहा है। भारतीय टेक कंपनी इंडीकल टेक्नोलॉजीस अब अपने घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी 19 नवंबर को अपना पहला स्मार्टफोन वॉबल 1 लॉन्च करेगी। यह लॉन्च भारत के टेक सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि वॉबल 1 पूरी तरह मेड इन इंडिया डिवाइस होगा।

दमदार चिपसेट और हाई परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार वॉबल 1 2.6GHz मीडिया टेक डायमेंसिटी 7400 चिपसेट के साथ आएगा। इस प्रोसेसर को मिड-हाई रेंज सेगमेंट में काफी शक्तिशाली माना जा रहा है। इसके साथ फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की परेशानी लगभग खत्म हो जाएगी।

कैमरा सेटअप भी रहेगा खास

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में 50MP OIS सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाएगा। OIS सेंसर की वजह से लो लाइट फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलिटी में users को बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

बजट में प्रीमियम अनुभव

इंडीयकल टेक्नोलॉजीस इसे 15 से 20 हजार रुपये के सेगमेंट में पेश कर सकती है। ऐसे में यह फोन उन उपभोक्ताओं के लिए खास आकर्षण बन सकता है, जो प्रीमियम फीचर चाहते हैं लेकिन बजट में फोन खरीदना चाहते हैं।

भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा

वॉबल 1 का लॉन्च भारत की बढ़ती टेक क्षमता और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने वाला कदम है। मेड इन इंडिया स्मार्टफोन आने से ना सिर्फ घरेलू ब्रांड्स को बूस्ट मिलेगा, बल्कि बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी।

कब मिलेगा यह फोन?

19 नवंबर को वॉबल 1 आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा और उसके बाद इसकी सेल और उपलब्धता को लेकर कंपनी ज्यादा जानकारी साझा कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय ग्राहकों में यह देशी स्मार्टफोन कितना पसंद किया जाता है।


वॉबल 1 स्मार्टफोन 19 नवंबर को लॉन्च: मेड इन इंडिया फोन दमदार फीचर्स के साथ आ रहा है

Leave a Comment