पंजाब नेशनल बैंक में 5138 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
नई दिल्ली: सरकारी बैंक में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस पदों पर कुल 5138 वैकेंसी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह अवसर देश के लगभग हर राज्य के युवाओं के लिए खुला है।
PNB Apprentice Recruitment 2025-26: राज्यवार वैकेंसी डिटेल्स
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | पदों की संख्या |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 814 |
| पश्चिम बंगाल | 532 |
| पंजाब | 462 |
| दिल्ली | 417 |
| राजस्थान | 363 |
| हरियाणा | 348 |
| बिहार | 310 |
| महाराष्ट्र | 232 |
| मध्य प्रदेश | 180 |
| हिमाचल प्रदेश | 162 |
| उत्तराखंड | 152 |
| ओडिशा | 142 |
| गुजरात | 138 |
| असम | 132 |
| झारखंड | 95 |
| केरल | 83 |
| छत्तीसगढ़ | 81 |
| तेलंगाना | 69 |
| कर्नाटक | 64 |
| चंडीगढ़ | 58 |
| आंध्र प्रदेश | 56 |
| जम्मू और कश्मीर | 53 |
| त्रिपुरा | 28 |
| मणिपुर | 13 |
| मेघालय | 8 |
| गोवा | 7 |
| अरुणाचल प्रदेश | 3 |
| मिजोरम | 3 |
| सिक्किम | 3 |
| लेह | 2 |
| नागालैंड | 2 |
| पुडुचेरी | 2 |
| अंडमान और निकोबार | 1 |
| दादरा और नगर हवेली | 1 |
| दमन और दीव | 1 |
| कुल पद | 5138 |
स्टाइपेंड कितना मिलेगा
PNB अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
-
मेट्रो सिटीज: 15,000 रुपये प्रति माह
-
अन्य शहर और गांव: 12,300 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता
-
मान्यता प्राप्त संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य
-
ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले घोषित हो चुका हो
-
जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्षता जरूरी
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
-
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी
-
जन्मतिथि 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए
आरक्षण के अनुसार आयु में छूट
-
SC/ST: 5 वर्ष
-
OBC (नॉन क्रीमीलेयर): 3 वर्ष
-
PwBD: 10 वर्ष
चयन प्रक्रिया
PNB अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
-
लिखित परीक्षा
-
लोकल लैंग्वेज टेस्ट
-
पर्सनल इंटरव्यू
परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| जनरल/फायनेंशियल अवेयरनेस | 25 | 25 |
| जनरल इंग्लिश | 25 | 25 |
| क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
| कंप्यूटर नॉलेज | 25 | 25 |
| कुल | 100 | 100 |
PNB Apprentice भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं
-
होमपेज पर Employment Opportunities सेक्शन में जाएं
-
PNB Apprentice Program 2025-26 लिंक पर क्लिक करें
-
मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
-
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
महत्वपूर्ण लिंक
-
ऑनलाइन आवेदन लिंक: pnb.bank.in
-
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: वेबसाइट के Recruitment सेक्शन में उपलब्ध
PNB की यह अप्रेंटिस भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में अनुभव हासिल करना चाहते हैं। 5138 पदों के साथ यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का मौका देती है, बल्कि भविष्य में बैंकिंग करियर की मजबूत नींव भी रखती है। आवेदन की अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भरना न भूलें।





