सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में उछाल: सोना 352 रुपए टूटा, चांदी 1.35 लाख रुपए किलो पर पहुंची

On: September 30, 2025
सोने के दाम गिरे, चांदी महंगी हुई: 25 सितंबर को सोना 352 रुपए टूटा, चांदी 467 रुपए चढ़ी

सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 352 रुपए गिरकर 1,13,232 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसकी कीमत 1,13,584 रुपए थी।
वहीं, चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। चांदी 467 रुपए बढ़कर 1,34,556 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि इससे पहले यह 1,34,089 रुपए पर थी।
बता दें कि इसी महीने 23 सितंबर को सोने ने 1,14,314 रुपए और चांदी ने 1,35,267 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ था।

इस साल सोना 37,070 और चांदी 48,539 रुपए महंगी हुई, जानें खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें
सोने और चांदी की कीमतों में इस साल जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब बढ़कर 1,13,232 रुपए हो गया है, यानी 37,070 रुपए का इज़ाफा हुआ।
इसी तरह, चांदी की कीमत भी इस दौरान 48,539 रुपए बढ़ गई। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए में बिक रही थी, जो अब 1,34,556 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोना खरीदते समय इन दो बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
नए नियम के तहत 6 डिजिट वाला अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क (HUID) बिना सोना नहीं बेचा जाएगा।
यह यूनिक नंबर सोने की कैरेट और असली होने की पहचान करता है। उदाहरण: AZ4524
2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और कीमत कई सोर्सेज जैसे IBJA वेबसाइट से क्रॉस चेक करें।
सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन मुलायम होने के कारण ज्वेलरी में आमतौर पर 22 कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Comment