सलमान खान ने खुलासा किया, जल्द बनना चाहते हैं पिता

On: September 25, 2025
आमिर और सलमान की दोस्ती का खुलासा, ‘टू मच’ शो में शेयर किया निजी अनुभव

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो ‘टू मच’ के पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार्स आमिर खान और सलमान खान नजर आए। शो के दौरान दोनों ने अपने करियर, निजी जिंदगी और दोस्ती को लेकर खुलकर बातचीत की।
आमिर ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उनकी और सलमान की बॉन्डिंग अच्छी नहीं थी। उन्होंने कहा, “उस वक्त मुझे लगता था कि भाई (सलमान) समय पर नहीं आता। ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग के दौरान हमें काफी दिक्कतें होती थीं। मैं कुछ कहना चाहता था, लेकिन सलमान बहुत जजमेंटल था। उस समय मैं खुद भी काफी हार्ड इंसान था।”
हालांकि, आमिर ने यह भी बताया कि उनका रिश्ता धीरे-धीरे बदल गया। उन्होंने कहा, “असल में ये तब हुआ जब मेरा रीना से तलाक हुआ। याद है? तुम डिनर पर आए थे। तभी पहली बार सलमान और मैं सही मायनों में कनेक्ट हुए।”
इस खुलासे ने फैंस को दोनों सितारों की दोस्ती की शुरुआती चुनौतियों और उनके मजबूत बंधन के बारे में गहराई से जानने का मौका दिया।

सलमान ने शेयर किए रिश्तों और पेरेंटहुड पर अपने विचार, आमिर के सवालों के दिए सीधे जवाब
शो ‘टू मच’ में सलमान खान ने भी अपने निजी अनुभवों और सोच को साझा किया। उन्होंने रिश्तों के बारे में कहा, “जब एक पार्टनर दूसरे से ज्यादा ग्रो करता है, तभी फर्क दिखाई देने लगता है। ऐसे समय में इनसिक्योरिटी आती है। मेरा मानना है कि दोनों को साथ में ग्रो करना चाहिए और एक-दूसरे की पीठ से हटना नहीं चाहिए।”
आमिर ने जब सलमान से पूछा कि उनके पुराने रिश्ते क्यों नहीं चले, तो सलमान ने सीधे जवाब दिया, “यार, नहीं जमा तो नहीं जमा। अगर नहीं चला तो बस नहीं चला। अगर किसी को ब्लेम करना है, तो वह मैं ही हूं।”
पेरेंटहुड को लेकर भी सलमान ने अपने प्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “बच्चे तो होंगे ही, जल्दी ही होंगे। बस वक्त आने दो, फिर देखेंगे।”
बता दें कि ट्विंकल खन्ना और काजोल का टॉक शो ‘टू मच’ 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज होंगे।

Leave a Comment