WhatsApp में रीयल-टाइम मैसेज ट्रांसलेट फीचर लॉन्च, अब 19 भाषाओं में चैट करना होगा आसान
अब WhatsApp यूजर्स अलग-अलग भाषाओं में आसानी से बातचीत कर सकेंगे। मेटा ने अपने इंस्टेंट मैसेजिंग एप में रीयल-टाइम मैसेज ट्रांसलेशन फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से पर्सनल चैट, ग्रुप या चैनल अपडेट्स में आने वाले मैसेज तुरंत अपनी भाषा में ट्रांसलेट किए जा सकेंगे।
कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि शुरुआत में यह सुविधा एंड्रॉइड यूजर्स के लिए 6 भाषाओं—अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और अरबी—में उपलब्ध है। वहीं iOS यूजर्स अब 19 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेट कर सकेंगे।
एंड्रॉइड यूजर्स पूरी चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं, जिससे उस चैट में आने वाले सारे मैसेज अपने आप ट्रांसलेट हो जाएंगे।
विशेष रूप से भारत जैसे मल्टीलिंगुअल देश में यह फीचर गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जहां हिंदी, तमिल, तेलुगु जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में बातचीत होती है।
WhatsApp में रीयल-टाइम ट्रांसलेशन और स्टेटस में नए फीचर्स
रीयल-टाइम ट्रांसलेशन कैसे इस्तेमाल करें
WhatsApp का नया रीयल-टाइम मैसेज ट्रांसलेट फीचर यूजर्स के लिए बेहद आसान है:
किसी भी मैसेज को लॉन्ग-प्रेस करें।
इसके बाद “Translate” बटन पर टैप करें।
अपनी पसंद की भाषा डाउनलोड कर लें।
अब जब भी उस भाषा में मैसेज आएगा, आप उसे तुरंत अपनी भाषा में देख पाएंगे।
इस फीचर से अलग-अलग ट्रांसलेशन ऐप्स का सहारा लेने या कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत नहीं रहेगी।
यूजर की प्राइवेसी सुरक्षित
WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि सभी ट्रांसलेशन फोन पर ही प्रोसेस होंगे। कंपनी यूजर्स का कोई डेटा नहीं देखेगी और न ही कहीं स्टोर करेगी। यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नीति के अनुसार बनाया गया है, ताकि यूजर्स अपनी चैट्स को सुरक्षित रखते हुए इस सुविधा का उपयोग कर सकें।
स्टेटस में दिखेंगे विज्ञापन
हाल ही में WhatsApp ने अपने ‘अपडेट्स’ टैब को अपडेट किया है। अब एप में यूजर्स को स्टेटस अपडेट्स देखने के बाद विज्ञापन भी दिखाई देंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज के विज्ञापन अनुभव के समान है।
कंपनी ने इस टैब में आने वाले 3 नए फीचर्स की जानकारी दी है:
चैनल सब्सक्रिप्शन
प्रमो्टेड चैनल
स्टेटस में विज्ञापन
WhatsApp में नए फीचर्स: स्टेटस विज्ञापन, चैनल सब्सक्रिप्शन और प्रमोटेड चैनल
1. स्टेटस में विज्ञापन
अब WhatsApp के स्टेटस में यूजर्स को बिजनेस से जुड़े विज्ञापन दिखाई देंगे। स्टेटस देखते समय यूजर विज्ञापन पर टैप करके सीधे उस बिजनेस से चैट शुरू कर सकेंगे, जिससे इंटरैक्शन आसान और सीधा हो जाएगा।
2. चैनल सब्सक्रिप्शन
अगर कोई यूजर किसी WhatsApp चैनल को फॉलो करता है, तो अब कुछ चैनल्स के लिए मासिक चार्ज देना पड़ सकता है। इसके बदले में यूजर को खास कंटेंट या एक्सक्लूसिव अपडेट्स मिलेंगे, जो बाकी लोग नहीं देख पाएंगे। ऐसे चैनल्स के नाम के आगे डायमंड आइकन दिखाई देगा। फिलहाल इसके चार्जेस की जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है।
3. प्रमोटेड चैनल्स
WhatsApp अब कुछ चैनल्स को प्रमोट करेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को उनकी पसंद और इंटरेस्ट के हिसाब से नए चैनल्स सुझाए जाएंगे। इससे क्रिएटर्स और बिजनेस वाले अपने कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकेंगे।
इन नए फीचर्स के साथ WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं बल्कि बिजनेस और कंटेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर भी यूजर्स के लिए ज्यादा इंटरैक्टिव बन गया है।