आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन का टीज़र लॉन्च: सितंबर में एआईवाना 2.0 वॉइस असिस्टेंट के साथ बजट स्मार्टफोन की एंट्री

On: September 26, 2025

टेक कंपनी आईटेल जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का टीज़र जारी किया है, जिसमें इसके बैक पैनल की झलक देखने को मिली है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस सितंबर में मार्केट में एंट्री करेगा।

गौरतलब है कि आईटेल ने इसी साल मई में आईटेल A90 को 6,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। लिमिटेड एडिशन वर्ज़न में रेगुलर मॉडल जैसे ही फीचर्स दिए जाएंगे, लेकिन इसकी खासियत होगा AIवाना 2.0 वॉइस असिस्टेंट

यह कंपनी का इन-बिल्ट AI असिस्टेंट है, जो न सिर्फ यूज़र्स के सवालों का तुरंत जवाब देता है, बल्कि गैलरी की तस्वीरों का विवरण बताने, वॉट्सएप कॉल करने और मैथेमेटिक्स प्रॉब्लम्स सॉल्व करने जैसी स्मार्ट सुविधाएँ भी प्रदान करता है।

आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन का मुकाबला मार्केट में रियलमी C61, लावा युवा 5G और इनफिनिक्स स्मार्ट 10 जैसे बजट स्मार्टफोन्स से हो सकता है।

आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन को एक नए डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसकी एक लीक इमेज सामने आई है, जिसमें फोन के डिजाइन की डिटेल्स स्पष्ट दिखाई देती हैं। वेबसाइट पर जारी टीज़र और लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका लुक रेगुलर मॉडल से अलग होगा और इसमें नया रियर कैमरा हाउसिंग डिज़ाइन देखने को मिलेगा।

कीमत की बात करें तो, यह वेरिएंट भी पहले लॉन्च हुए मॉडल की प्राइस रेंज में ही आ सकता है। लीक में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी इसमें अपना 3P प्रॉमिस — यानी डस्ट प्रोटेक्शन, वाटर प्रोटेक्शन और ड्रॉप प्रोटेक्शन शामिल कर सकती है। इसके अलावा फोन को IP54 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।

Image credit by @iTel

आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले: आईटेल A90 में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और डायनामिक बार जैसे फीचर्स हैं, जिससे यूजर्स बैटरी, कॉल्स और नोटिफिकेशन जैसी जरूरी जानकारी बिना स्क्रीन को पूरी तरह ऑन किए देख सकते हैं।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो एडवांस इमेज प्रोसेसिंग और स्लाइडिंग जूम बटन के साथ फोटोज कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ़्टवेयर: परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर T7100 प्रोसेसर लगा है। डिवाइस एंड्रॉइड 14 गो एडिशन पर चलता है।

मेमोरी और स्टोरेज: फोन में 4GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का फ्यूजन सपोर्ट मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और एप स्विचिंग को स्मूद बनाता है। इंटरनल स्टोरेज के दो विकल्प उपलब्ध हैं: 64GB और 128GB।

बैटरी और चार्जिंग: पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 10W चार्जिंग के साथ आता है और 15W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स:

  • IP54 रेटिंग के साथ डस्ट और स्प्लैश प्रूफ

  • फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

  • DTS साउंड टेक्नोलॉजी, जो रिच, क्रिस्प और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देती है

Leave a Comment