Samsung Galaxy F17 भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा और AI फीचर्स के साथ
सैमसंग इंडिया ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F17 5G पेश किया है। यह फोन 5nm एक्सीनॉस 1330 चिपसेट पर काम करता है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और टिकाऊ स्मार्टफोन है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा दिया गया है, जो लेंस को स्थिर रखकर क्लियर और शार्प तस्वीरें क्लिक करने में मदद करता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
इसके अलावा स्मार्टफोन में कई एडवांस्ड AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जैसे Google Gemini और Circle to Search, जो यूज़र्स को स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड अनुभव देंगे।
सैमसंग गैलेक्सी F17 5G: कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने गैलेक्सी F17 5G को भारत में तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹13,999 रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹16,999 तक जाती है।
यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस — नियो ब्लैक और वायलेट पॉप में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

डिज़ाइन: ₹15 हजार बजट सेगमेंट का सबसे पतला फोन
सैमसंग गैलेक्सी F17 का डिज़ाइन मॉडर्न और यूज़र-फ्रेंडली है। इसे पिछले मॉडल F16 से अपडेटेड लुक दिया गया है ताकि फोन और भी पतला व हल्का लगे। यह सिर्फ 7.5mm पतला है, जिससे यह ₹15 हजार के बजट सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन बन जाता है।
फोन की लंबाई 164.4mm और चौड़ाई 77.9mm है। वजन मात्र 192 ग्राम है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है, जो स्क्रैच और गिरने से बचाता है। साथ ही, इसमें IP54 रेटिंग भी है यानी यह हल्की धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा।
सैमसंग गैलेक्सी F17: स्पेसिफिकेशंस
कैमरा:
-
50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
-
5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
-
2MP मैक्रो कैमरा
-
13MP फ्रंट कैमरा (सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए)
डिस्प्ले:
-
6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले
-
1080×2340 पिक्सल रेज़ोल्यूशन
-
90Hz रिफ्रेश रेट
-
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन
परफॉर्मेंस:
-
5nm बेस्ड Exynos 1330 प्रोसेसर
-
One UI 7.0 (Android बेस्ड)
-
6 जनरेशन तक एंड्रॉयड अपग्रेड्स
-
6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स
पावर बैकअप:
-
5000mAh बैटरी
-
25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी:
-
USB Type-C पोर्ट
-
5G, डुअल 4G VoLTE
-
Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, NFC





