OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने पछाड़ा जॉली एलएलबी 3, 2 दिन में 100 करोड़ पार

On: September 28, 2025
Pawan Kalyan Box Office Records

OG Box Office Collection:


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर के जरिए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। थिएटर्स में रिलीज के बाद भी दर्शकों में वही जबरदस्त उत्साह और क्रेज देखने को मिल रहा है।

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।


पावर स्टार पवन कल्याण की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। निर्देशक सुजीत की इस बिग बजट फिल्म ने पहले दिन की शानदार कमाई के बाद शुक्रवार को भी अपनी स्पीड बनाए रखी। नतीजा यह है कि फिल्म अब तेजी से 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
खास बात यह है कि ‘ओजी’ ने अपने ओपनिंग डे पर ही पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया। जहां ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने कुल 116.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं ‘ओजी’ ने पहले ही दिन उससे आगे निकलकर नया इतिहास रच दिया।

कितना रहा ‘ओजी’ का तीसरे दिन का कलेक्शन?

 

पावर स्टार पवन कल्याण स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। इस फिल्म से इमरान हाशमी ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। रिलीज से पहले ही मूवी ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर के जरिए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
बुधवार को पेड प्रीव्यू से फिल्म ने लगभग 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पहले दिन ‘ओजी’ ने 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने शानदार उछाल दर्ज करते हुए 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
अब तीसरे दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने लगभग 17.74 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह मूवी का कुल कलेक्शन अब बढ़कर करीब 102.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Leave a Comment