SSC CAPF SI भर्ती 2025 शुरू: 3073 पदों के लिए आवेदन, सैलरी ₹1.12 लाख तक

On: September 28, 2025
SSC CAPF & Delhi Police SI

SSC CAPF SI भर्ती 2025 शुरू: 3073 पदों के लिए आवेदन, सैलरी ₹1.12 लाख तक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 3073 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क का भुगतान 17 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2025 में किया जाएगा। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार टोल-फ्री नंबर 1800-309-3063 पर संपर्क कर सकते हैं।

SSC CAPF & Delhi Police SI भर्ती 2025 – पूरी जानकारी
वैकेंसी डिटेल्स:
पद का नाम पदों की संख्या
CAPF 2861
दिल्ली पुलिस SI 212

 

शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य।

शारीरिक योग्यता:

  • हाइट:

    • पुरुष: 170 सेमी

    • महिला: 157 सेमी

  • छाती (पुरुष उम्मीदवारों के लिए): 80-85 सेमी (फुलाव के साथ)

आयु सीमा:

  • न्यूनतम: 20 वर्ष

  • अधिकतम: 25 वर्ष

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट

  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट

  • एक्स सर्विसमैन को 3 साल की छूट

सैलरी:

  • ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह

फीस:

  • एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन: नि:शुल्क

  • अन्य उम्मीदवार: ₹100

सिलेक्शन प्रोसेस:

  1. टियर-1 एग्जाम

  2. टियर-2 एग्जाम

  3. मेडिकल एग्जाम

एग्जाम पैटर्न:

टियर-1:

सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग 50 50
जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस 50 50
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 50 50
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 50 50

टियर-2:

सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन 200 200

आवेदन कैसे करें:

  1. SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. यदि आपने पहले SSC का फॉर्म नहीं भरा है, तो Login/Register पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  3. बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें।

  4. लॉग-इन करें और Delhi Police SI 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरें।

  6. सिग्नेचर और लाइव फोटो अपलोड करें।

  7. कैटेगरी अनुसार फीस का भुगतान करें।

  8. फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

 

Leave a Comment