तेलंगाना ड्राइवर भर्ती 2025: 1743 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, आवेदन 8 अक्टूबर से
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 1743 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) में ड्राइवर और श्रमिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट tgprb.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तेलंगाना TSRTC ड्राइवर और श्रमिक भर्ती 2025 – पूरी जानकारी
कुल पदों की संख्या: 1,743
पद विवरण :
-
ड्राइवर: 1,000
-
श्रमिक: 743
शैक्षिक योग्यता :
-
दोनों पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
-
उम्मीदवार को 1 जुलाई 2025 तक SSC या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
-
ड्राइवर पद: कम से कम 18 महीने का भारी यात्री मोटर वाहन (HPMV), भारी माल वाहन (HGV) या परिवहन वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यह लाइसेंस नोटिफिकेशन की तारीख 17 सितंबर 2025 तक मान्य होना चाहिए।
आयु सीमा :
-
ड्राइवर: 22 – 35 वर्ष
-
श्रमिक: 18 – 30 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क :
ड्राइवर:
-
अन्य उम्मीदवार: ₹600
-
तेलंगाना के SC/ST स्थानीय उम्मीदवार: ₹300
श्रमिक:
-
अन्य उम्मीदवार: ₹400
-
तेलंगाना के SC/ST स्थानीय उम्मीदवार: ₹200
सैलरी :
-
ड्राइवर: ₹20,960 – ₹60,080 प्रतिमाह
-
श्रमिक: ₹16,550 – ₹45,030 प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया :
ड्राइवर पद:
-
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
-
ड्राइविंग टेस्ट
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल टेस्ट
-
अंतिम मेरिट 10वीं के मार्क्स और लाइसेंस अनुभव के आधार पर
श्रमिक पद:
-
अकादमिक स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी
-
सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन
आवेदन प्रक्रिया :
-
आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Driver/Worker Registration” लिंक पर क्लिक करें।
-
नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
-
फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-
श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सब्मिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।





