काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025: प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए मुफ्त स्कूटी का मौका
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025
उद्देश्य
इस योजना का मकसद राजस्थान की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना है ताकि वे कक्षा 9 से 12 तक नियमित रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करें और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ें। सरकार ने इस योजना के तहत स्कूटियों की संख्या 20,000 से बढ़ाकर 30,000 कर दी है। साथ ही छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी चुनने का विकल्प भी मिलेगा।
लाभ
-
योग्य छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी।
-
जिन छात्राओं को पहले किसी अन्य योजना से स्कूटी मिल चुकी है, उन्हें स्कूटी की जगह ₹40,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
पात्रता
-
छात्रा राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।
-
12वीं कक्षा में—
-
राजस्थान बोर्ड से न्यूनतम 65% अंक या
-
CBSE बोर्ड से न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने हों।
-
छात्रा राजस्थान स्थित किसी कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम (जैसे BA-B.Ed, B.Sc-B.Ed, B.Com-B.Ed, BE, B.Tech, MBBS, B.Arch, BBA, BCA, BDS, BHMS, BAMS, LAW आदि) में नियमित छात्रा के रूप में पढ़ाई कर रही हो।
-
12वीं उत्तीर्ण करने के तुरंत बाद स्नातक में प्रवेश लेना जरूरी है (एक वर्ष का अंतराल मान्य नहीं)।
-
किसी अन्य योजना से वित्तीय सहायता/छात्रवृत्ति मिलने पर भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
-
जिन छात्राओं को पहले से स्कूटी मिल चुकी है, वे इस योजना में स्कूटी के लिए पात्र नहीं होंगी।
आवेदन प्रक्रिया (Online)
-
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
-
यदि नए उपयोगकर्ता हैं तो “रजिस्टर” पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
-
पहले से पंजीकृत हैं तो SSOID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन जमा करें।
आवश्यक दस्तावेज़
-
आधार कार्ड
-
पते का प्रमाण
-
बैंक पासबुक की प्रति
-
जन्म प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
-
शैक्षणिक अंकपत्र/प्रमाणपत्र
-
कॉलेज शुल्क रसीद
-
आय प्रमाण पत्र
-
जन आधार/भामाशाह कार्ड





