दीपिका पादुकोण ने पछाड़े तीनों खान: IMDb लिस्ट में बनीं सबसे पॉपुलर स्टार, शाहरुख-सलमान-आमिर पीछे

On: September 30, 2025
दीपिका पादुकोण ने पछाड़े तीनों खान: IMDb लिस्ट में बनीं सबसे पॉपुलर स्टार, शाहरुख-सलमान-आमिर पीछे
दीपिका पादुकोण बनीं IMDb की सबसे पॉपुलर स्टार, शाहरुख-सलमान-आमिर को पीछे छोड़ा

इंडियन सिनेमा के 25 सालों पर इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2000-2025 तक की सबसे पॉपुलर फिल्मों और सेलिब्रिटीज की लिस्ट शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक दशक में IMDb पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं सेलिब्रिटीज में दीपिका पादुकोण ने तीनों खान स्टार्स—शाहरुख, सलमान और आमिर—को पीछे छोड़ दिया।
जनवरी 2014 से अप्रैल 2024 तक की वीकली रैंकिंग पर आधारित इस टॉप टेन लिस्ट में दीपिका पादुकोण नंबर एक पर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर शाहरुख खान, तीसरे पर ऐश्वर्या राय बच्चन और चौथे पर आलिया भट्ट का नाम है। पांचवें नंबर पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान, छठे पर आमिर खान, सातवें पर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत, आठवें पर सलमान खान, नौवें पर ऋतिक रोशन और दसवें नंबर पर अक्षय कुमार का नाम शामिल है।
इस रिपोर्ट से साफ है कि दीपिका पादुकोण ने पॉपुलैरिटी और सर्च की रेस में इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया नंबर वन बनने पर रिएक्शन
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, IMDb की टॉप पॉपुलर लिस्ट में नंबर वन बनने पर दीपिका पादुकोण ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। एक्ट्रेस ने कहा,
“जब मैंने अपनी जर्नी शुरू की, तो मुझे अक्सर बताया जाता था कि सफल होने के लिए एक महिला को अपने करियर को किस तरह से आगे बढ़ाना चाहिए या उससे किस तरह की उम्मीद की जाती है। हालांकि, शुरू से ही मैं सवाल पूछने, लोगों को चुनौती देने और कठिन रास्ता अपनाने से कभी नहीं डरी, ताकि हम उस ढांचे को नया रूप दे सकें, जिसमें सभी से फिट होने की उम्मीद की जाती है।”
दीपिका ने आगे कहा,
“मेरे परिवार, फैंस और सहयोगियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया, उसने मुझे निर्णय लेने और चुनाव करने की शक्ति दी। उम्मीद है कि इससे मेरे बाद आने वाले लोगों के लिए रास्ता हमेशा के लिए बदल जाएगा।”

IMDb रिपोर्ट: 2000-2025 की सबसे पॉपुलर फिल्मों में शाहरुख का दबदबा
साल 2000 से 2025 तक की सबसे पॉपुलर फिल्मों की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म सैयारा पहले नंबर पर है। इसके बाद विक्की कौशल की छावा दूसरे और महावतार नरसिम्हा तीसरे नंबर पर है। चौथे स्थान पर ड्रैगन और पांचवें पर कुली की फिल्में हैं।
हालांकि, पिछले 25 सालों की कुल लिस्ट देखें तो टॉप पर रहने वाली सात फिल्में शाहरुख खान की ही रही हैं, जो उनके इंडियन सिनेमा में प्रभाव और पॉपुलैरिटी को दर्शाती हैं।

Leave a Comment