Realme 15x भारत में लॉन्च: ₹16999 की शुरुआती कीमत 50MP सेल्फी कैमरा 6.8-इंच डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ

On: October 1, 2025
Realme 15x भारत में लॉन्च: ₹16,999 की शुरुआती कीमत, 50MP सेल्फी कैमरा, 6.8-इंच डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ
चीनी टेक कंपनी रियलमी ने 1 अक्टूबर को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme 15x लॉन्च कर दिया है। फोन में दमदार 7000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा, 10GB डायनामिक रैम और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं।

 

कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹16,999 रखी गई है। Realme 15x की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
लॉन्च ऑफर के तहत शुरुआती सेल में ग्राहकों को ₹1000 का बैंक ऑफर और UPI पेमेंट पर अतिरिक्त ₹1000 का डिस्काउंट भी मिलेगा।
इस बजट सेगमेंट में Realme 15x का मुकाबला Oppo K13x, Infinix Hot 60 और Poco M7 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

 

डिज़ाइन (Design): मैट फिनिश और प्रीमियम लुक
Realme 15x का डिज़ाइन स्लिम और लाइटवेट है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है, जबकि फ्रंट पर पंच-होल सेल्फी कैमरा और अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स इसे लगभग फुल-स्क्रीन लुक देते हैं।
बैक पैनल पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो लेंस और LED फ्लैश मौजूद हैं। साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, वहीं नीचे की ओर USB-C पोर्ट मिलता है।
यह स्मार्टफोन तीन मैट फिनिश कलर ऑप्शंस—Aqua Blue, Marine Blue और Maroon Red में लॉन्च किया गया है। मैट टेक्सचर की वजह से इस पर फिंगरप्रिंट कम लगते हैं और यह एक प्रीमियम फील देता है।
फोन का वजन सिर्फ 212 ग्राम और मोटाई 8.2mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने और इस्तेमाल करने में बेहद आरामदायक है। साथ ही, इसमें IP69 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन तथा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

 

Realme 15x: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा (Camera):
Realme 15x में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य 50MP Sony IMX852 AI सेंसर लगाया गया है, जो 5P लेंस के साथ बेहतर डिटेल और लो-लाइट परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और वाइड शॉट्स कैप्चर करने में सक्षम है।
डिस्प्ले (Display):
Realme 15x में 6.8-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570 x 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी विजिबिलिटी बेहतर रहती है।
फोन का डिस्प्ले स्मूद एक्सपीरियंस के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है और इसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान तेज और रेस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस मिलती है।

 

परफॉर्मेंस (Performance):
Realme 15x में पावर के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm आर्किटेक्चर पर बना चिपसेट है, जो अधिकतम 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है। हालांकि, यह प्रोसेसर बजट सेगमेंट के कई स्मार्टफोन्स जैसे iQOO Z10 Lite और Itel Geno में ₹10,000 से कम कीमत पर भी उपलब्ध है, इसलिए परफॉर्मेंस के मामले में यह थोड़ा साधारण माना जा सकता है।
फोन में 10GB डायनामिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 8GB फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे कुल 18GB तक की रैम पावर प्रदान करती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर रन करता है, जिससे लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस मिलता है।

Leave a Comment