अशनूर कौर को लेकर अभिषेक बजाज पर अमाल-शहबाज की टिप्पणी पर भड़के रोहन मेहरा: बोले- बहन के बारे में ऐसी बातें सुनकर खून खौल उठता है

On: September 30, 2025

बिग बॉस 19: अशनूर कौर पर कमेंट्स से भड़के रोहन मेहरा, अमाल और शहबाज पर निकाला गुस्सा

बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में रोजाना किसी न किसी तरह का ड्रामा और झगड़ा देखने को मिलता है। ताज़ा एपिसोड में म्यूजिक कंपोज़र अमाल मलिक और शहबाज द्वारा एक्ट्रेस अशनूर कौर को लेकर किए गए कमेंट्स ने बवाल खड़ा कर दिया। इस पर अशनूर के ऑन-स्क्रीन भाई और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहन मेहरा भड़क गए।

दरअसल, हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम की अगुवाई कॉमेडियन प्रणीत मोरे कर रहे थे, जबकि दूसरी टीम के लीडर शहबाज थे। इस टास्क में दोनों टीमों को घरवालों पर कमेंट्री करनी थी, और जो टीम ज्यादा मनोरंजक साबित होती, उसे नॉमिनेशन से छूट मिलती। इसी दौरान शहबाज और अमाल ने अशनूर को लेकर कुछ बातें कहीं, जिसने विवाद खड़ा कर दिया।

अमाल कहते हैं, ये दोनों नकली प्यार वाले लोग हैं। इस लड़के को तो पता ही नहीं कि वह उसे इस्तेमाल कर रही है। शहबाज ने कहा, मैं तो तुझे इस्तेमाल कर दूंगा। अभी आगे-आगे देख, तेरे साथ क्या-क्या होता है। मेरा मन तो बस यही कह रहा है कि तुझे खा जाऊं और बाहर भेज दूं।

टास्क को सीक्रेट रूम से देख रही नेहल चुडासमा ने भी अशनूर और अभिषेक की दोस्ती पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, अशनूर को निकालो घर से। उसके पास और कोई काम नहीं है, किसी की बीवी बनने के अलावा।

अब इन्हीं सब कमेंट्स पर अब रोहन मेहरा ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, शो का एक क्लिप शेयर किया और लिखा, मेरे खून में आग सी उठ जाती है जब लोग मेरी बहन अशनूर के बारे में ऐसी बातें करते हैं। वह बहुत समझदार, दयालु और सभी के प्रति सम्मानित हैं। लेकिन वे लोग उस सम्मान के हकदार नहीं हैं। यह एक गेम शो है, तो अशनूर हिम्मत करो, उनका सामना करो और उन्हें उनकी जगह दिखाओ। काश मैं तुम्हारे साथ वहां होता।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जुड़ा खास रिश्ता

अशनूर कौर और रोहन मेहरा ने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भाई-बहन का किरदार निभाया था। उस समय से ही दोनों के बीच असल जिंदगी में भी भाई-बहन जैसा गहरा रिश्ता बन गया, जो आज तक बरकरार है।

बॉलिवुड की अन्य खबरें भी पढ़ें

Leave a Comment