भारत ने एशिया कप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। दुबई स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी उतने ही रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया।
सुपर ओवर का रोमांच:
श्रीलंका ने सुपर ओवर में भारत को 3 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार 6 सुपर ओवर मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड बनाया। भारत दुनिया की इकलौती टीम है जो कभी भी टी-20 इंटरनेशनल का टाईब्रेकर नहीं हारी है।
अभिषेक शर्मा का नया कीर्तिमान:
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
मैच से जुड़े टॉप रिकॉर्ड्स
-
सुपर ओवर में भारत की लगातार सातवीं जीत
-
भारतीय टीम ने अब तक 7 टाई मैच खेले हैं और सभी के टाईब्रेकर जीते हैं।
-
2007 में पाकिस्तान के खिलाफ डरबन में खेला गया पहला टाई मैच बॉल आउट से जीता गया था।
-
इसके बाद खेले गए 6 मैचों में सुपर ओवर से जीत मिली।
अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचते हुए टी20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 6 पारियों में 309 रन बनाए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था, जिन्होंने 2022 में 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। उसी साल विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में 276 रन जोड़े थे। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने 2022 में 5 पारियों में 196 रन बनाए थे।
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का आक्रामक अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन की पारी खेली और केवल 25 गेंदों से भी कम में अपना फिफ्टी पूरा किया।
यह उनका भारत के लिए छठा ऐसा अर्धशतक है, जो उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों पर जड़ा है। इस मामले में वह अब सिर्फ कप्तान सूर्यकुमार यादव से पीछे हैं, जिन्होंने 7 बार यह उपलब्धि हासिल की है।





