साइबर सुरक्षा: एआई युग में पर्सनल डेटा सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फोटो एडिटिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। कुछ ही सेकंड में तस्वीरें आकर्षक और रचनात्मक बन जाती हैं, लेकिन यही सुविधा आपकी निजता और व्यक्तिगत पहचान के लिए खतरा भी पैदा कर सकती है। कई बार एआई एप्स आपकी निजी जानकारी जुटाकर हैकर्स या अनधिकृत प्लेटफॉर्म तक पहुंचा देते हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
एआई फोटो एडिटिंग से जुड़े जोखिम
-
चेहरे का दुरुपयोग – आपका चेहरा बायोमेट्रिक पहचान से जुड़ा होता है, जिसे ठग फर्जी प्रोफाइल और फ्रॉड के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
मेटाडाटा लीक – कई एप्स फोटो के मेटाडाटा (स्थान और समय की जानकारी) को सेव कर लेते हैं।
-
डीपफेक का खतरा – आपकी तस्वीरों से नकली वीडियो या फर्जी इमेज तैयार की जा सकती हैं, जिससे छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
-
डेटा ट्रेनिंग – कई एप्स आपकी तस्वीरों को अपने सर्वर पर सेव कर एआई ट्रेनिंग में इस्तेमाल करते हैं।
सुरक्षित इस्तेमाल के टिप्स
-
केवल विश्वसनीय और आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप डाउनलोड करें। रेटिंग, रिव्यू और डाउनलोड्स चेक करें।
-
इंस्टॉल करते समय मांगी गई परमिशन ध्यान से पढ़ें। अनावश्यक एक्सेस न दें।
-
एप की सेटिंग्स में जाकर डेटा-शेयरिंग विकल्प बंद करें।
-
सिक्योरिटी टूल्स और एंटीवायरस का इस्तेमाल करें, साथ ही वीपीएन से इंटरनेट ट्रैफिक सुरक्षित करें।
-
एडिट करने से पहले विश्वसनीय टूल्स से फोटो का मेटाडाटा हटा दें।
-
हमेशा एप और फोन को अपडेटेड रखें ताकि सिक्योरिटी खामियों से बचा जा सके।
किन गलतियों से बचें
-
परमिशन में ‘Always Allow’ के बजाय ‘While Using the App’ चुनें।
-
निजी डॉक्यूमेंट्स या परिवार की संवेदनशील तस्वीरें एआई एप्स पर अपलोड न करें।
-
फ्री ऑफर या बोनस के लालच में संदिग्ध एप्स इंस्टॉल न करें।
-
थर्ड पार्टी एप्स को सोशल मीडिया अकाउंट एक्सेस न दें।





