फिटनेस के नाम पर लोगों को छलते हैं अक्षय: पार्टियों में शराब का ग्लास पकड़कर करते हैं नकली चीयर्स फिर ड्रिंक फेंक देते हैं

On: October 1, 2025
फिटनेस के नाम पर लोगों को छलते हैं अक्षय: पार्टियों में शराब का ग्लास पकड़कर करते हैं नकली चीयर्स फिर ड्रिंक फेंक देते हैं
अक्षय कुमार काम के साथ-साथ अपनी सादगी और अनुशासित लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जो ग्लैमरस पार्टियों से दूरी बनाए रखते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर खुलकर बात की।

 

एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने बताया कि अनुशासित जीवनशैली और फिटनेस पर ध्यान देने के बावजूद वे हर तरह का खाना खाते हैं। अक्षय ने कहा – “हां, मैं छोले-पूरी खाता हूं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो हर वक्त कैलोरी या प्रोटीन गिनते रहते हैं। मैं एक सामान्य जीवन जीता हूं, चाहे कोई इस पर विश्वास करे या न करे। आज भी मैं जलेबी और बर्फी खाता हूं, जो मन करे वही खाता हूं।”

हालांकि, अक्षय कुमार अपनी लाइफस्टाइल में कुछ नियमों को लेकर काफी सख्त हैं। उन्होंने कहा, “मैं शाम 6:30 बजे के बाद, सूर्यास्त से पहले, कुछ भी नहीं खाता। इस नियम को मानते हुए मुझे 20 साल हो गए हैं। लेकिन कभी-कभी दोस्तों के जन्मदिन या किसी खास मौके पर, शिष्टाचार के लिए केक का एक टुकड़ा चख ही लेता हूं। और कई बार मुझे लोगों को बेवकूफ बनाना पड़ता है क्योंकि वे ड्रिंक देते हैं – मैं उनके साथ चीयर्स करता हूं, लेकिन फिर उसे फेंक देता हूं क्योंकि मुझे उसका मजा ही नहीं आता।”

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस साल कई फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें ‘स्काई फोर्स’, ‘केसरी चैप्टर-2’, ‘हाउसफुल-5’ और अरशद वारसी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ शामिल हैं।

Leave a Comment