अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई: अर्जुन कपूर का ट्रेडिशनल लुक छाया, सेरेमनी में चमकीं सोनम और शनाया

On: October 3, 2025

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली।

यह खास समारोह 2 अक्टूबर को बोनी कपूर के घर पर आयोजित किया गया था, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए।

समारोह के दौरान बोनी कपूर सिंपल ट्रेडिशनल लुक में नजर आए, जबकि अर्जुन कपूर ने शेरवानी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया।

अर्जुन कपूर ने सगाई समारोह के बाहर मौजूद पैपराजी से विनम्रता से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “बारिश भी हो रही है, आप लोग शांत रहो। ज्यादा लोग नहीं हैं, सिर्फ घर के सदस्य हैं। बिल्डिंग वालों के अपने नियम हैं, इसलिए आप लोग शांति से रहो और ज्यादा आवाज मत करो।”

वहीं, सोनम कपूर भी बहन अंशुला की सगाई में पहुंचीं। हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं सोनम ने इस बारे में न तो कोई पुष्टि की और न ही खंडन किया। सगाई के दौरान उन्होंने पैपराजी को इग्नोर करते हुए सीधा अंदर का रुख किया।

सगाई पार्टी में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर भी अपने स्टाइलिश लुक में नजर आए। हर्षवर्धन ने कैजुअल आउटफिट चुना और कैमरे के सामने पोज दिए, जबकि रिया ब्लैक प्रिंटेड काफ्तान में पहुंचीं। हालांकि, पैपराजी के कई बार रिक्वेस्ट करने के बावजूद उन्होंने पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चली गईं।

वहीं, महीप कपूर भी बेटे जहान और बेटी शनाया के साथ ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। उन्होंने डार्क रेड सूट पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट पहना, जिसमें वह बेहद एलीगेंट लग रही थीं।

अंशुला कपूर 2022 से रोहन ठक्कर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जुलाई में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया था। इसके बाद अंशुला ने इंस्टाग्राम पर अपने इस खास पल को शेयर करते हुए लिखा था— “हमारी मुलाकात एक ऐप पर हुई थी। एक मंगलवार रात 1:15 बजे बातचीत शुरू हुई और वो सुबह 6 बजे तक चली। तीन साल बाद, मेरे फेवरेट शहर में, सेंट्रल पार्क के सामने, उन्होंने मुझे प्रपोज किया। भारत के समयानुसार ठीक 1:15 बजे। उस पल ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया ठहर गई हो… और मैंने हां कह दिया।”

कपल ने फिलहाल अपनी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है, हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

  1. कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ऋषभ शेट्टी की फिल्म का जादू
  2. फिल्म रिव्यू: कांतारा चैप्टर 1 – ऋषभ शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस, रोमांचक क्लाइमेक्स और पूरी फिल्म का अनुभव
  3. Renuka Panwar Biography in Hindi
  4. धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ का टीजर रिलीज: इंटेंस केमिस्ट्री के साथ जुनूनी रोमांस फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी
  5. करण कुंद्रा पर गंभीर आरोप: एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा ने बिना नाम लिए कहा ‘पूरी मुंबई के साथ सो रहा था धोखे से रिश्ता टूटा’

Leave a Comment