“केनरा बैंक ने अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.canmoney.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।”
केनरा बैंक में अप्रेंटिसशिप भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
केनरा बैंक ने अप्रेंटिसशिप के तहत बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए 3500 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.canmoney.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन मेरिट और अन्य मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। ग्रेजुएशन पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
केनरा बैंक में अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा
न्यूनतम : 20 वर्ष
अधिकतम : 28 वर्ष
आरक्षित वर्ग को छूट:
एससी/एसटी : 5 वर्ष
ओबीसी : 3 वर्ष
दिव्यांग : 10 वर्ष
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
मेरिट बेसिस पर चयन
लोकल लैंग्वेज टेस्ट
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
ग्रेजुएशन की मार्कशीट
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार NATS पोर्टल canarabank.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।