भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 25 और 26 अक्टूबर को रिटन एग्जाम आयोजित किया जाएगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
-
सामान्य / EWS: अधिकतम 28 वर्ष
-
OBC (NCL): 3 वर्ष की छूट
-
SC/ST: 5 वर्ष की छूट
-
40% या उससे अधिक विकलांगता वाले PWD उम्मीदवारों को ऊपर दी गई छूट के अलावा अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
फीस:
-
सामान्य (UR), EWS, OBC: ₹177 (₹150 + 18% GST)
-
SC/ST/PWD: नि:शुल्क
सैलरी:
-
पहले वर्ष: ₹30,000 प्रति माह
-
दूसरे वर्ष: ₹35,000 प्रति माह
-
तीसरे वर्ष: ₹40,000 प्रति माह
सिलेक्शन प्रोसेस:
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा
“एग्जाम पैटर्न:
-
प्रश्नों की संख्या: 85
-
कुल मार्क्स: 85
-
प्रश्नों का प्रकार: ऑब्जेक्टिव
-
समय अवधि: 90 मिनट
एग्जाम शेड्यूल:
| सब्जेक्ट | डेट | एग्जाम सिटी |
|---|---|---|
| इलेक्ट्रॉनिक्स | 25.10.2025 | बेंगलुरु |
| मैकेनिकल | 25.10.2025 | बेंगलुरु |
| कंप्यूटर साइंस | 26.10.2025 | बेंगलुरु |
| इलेक्ट्रिकल | 26.10.2025 | बेंगलुरु |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाएं।
- BEL Trainee Engineering Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- होम पेज पर दिए गए लिंक पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।





