बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2025 में 10,976 नए पद जोड़ दिए हैं। अब इस भर्ती के तहत कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले यह संख्या 12,199 थी, जिसे बढ़ाकर 23,175 कर दिया गया है।
आवेदन प्रक्रिया आयोग के ऑनलाइन पोर्टल onlinebssc.com पर की जा सकती है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 तय की गई है।
ध्यान रहे, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
बिहार सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2025: 23,175 पदों पर आवेदन शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स
शैक्षणिक योग्यता:
-
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास।
आयु सीमा:
-
अनारक्षित पुरुष: 18 से 37 वर्ष
-
अनारक्षित महिला: 18 से 40 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:
-
जनरल/ओबीसी/EWS व अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹100
-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला: ₹100
सिलेक्शन प्रोसेस:
-
प्रीलिम्स एग्जाम
-
मेन्स एग्जाम
-
स्किल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न (प्रीलिम्स):
-
कुल प्रश्न: 150 (ऑब्जेक्टिव टाइप)
-
विषय: सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता
-
समय: 2 घंटे 15 मिनट
-
निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।
कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स:
-
सामान्य: 40%
-
पिछड़ा वर्ग: 36.5%
-
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34%
-
एससी/एसटी: 32%
आवेदन प्रक्रिया:
-
बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।
-
“इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पंजीकरण करें और आवश्यक जानकारी भरें।
-
लॉगिन कर दस्तावेज अपलोड करें।
-
शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
-
आवेदन फॉर्म सब्मिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।





