BMW 1000 R सुपरनेकेड 2026-S: हाई स्पीड और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च

On: September 28, 2025

“BMW 2026-S 1000 R सुपरनेकेड भारत में लॉन्च: नई डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ”

 

BMW मोटर्राड ने अपनी पावरफुल सुपरनेकेड बाइक S 1000 R का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस बार बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, खासकर इसका नया स्प्लिट-हेडलाइट डिजाइन, जो इसे S 1000 RR सुपरस्पोर्ट बाइक के और करीब लाता है।

पहले S 1000 R के सिंगल वर्टिकल हेडलाइट डिज़ाइन को लेकर फैंस संतुष्ट नहीं थे, क्योंकि यह G 310 R जैसी छोटी बाइक जैसा लग रहा था। 2026 मॉडल में BMW ने इसे पूरी तरह बदल दिया है। नया स्प्लिट-हेडलाइट डिजाइन इसे और भी S 1000 RR जैसा लुक देता है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

S 1000 R में वही 999cc इनलाइन-4 लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो अब 170 हॉर्सपावर (पहले से 5hp ज्यादा) और 114Nm टॉर्क प्रदान करता है। यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) है।

S 1000 R का वजन 199 किलो है, जो M स्पोर्ट पैकेज के साथ 196 किलो तक कम हो जाता है। फ्यूल टैंक की क्षमता 16.5 लीटर है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

बाइक कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है, जैसे:

  • LED हेडलाइट्स और हेडलाइट प्रो

  • M क्विक एक्शन थ्रॉटल और ड्रैग टॉर्क कंट्रोल

  • तीन राइडिंग मोड्स: रोड, रेन और डायनामिक

  • 6.5-इंच का TFT डिस्प्ले

ये सिस्टम बाइक को स्थिर रखने में मदद करता है, खासकर तेजी से थ्रॉटल बंद होने या रियर व्हील फिसलने पर।

वेरिएंट्स और M स्पोर्ट पैकेज

S 1000 R तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल है- स्टैंडर्ड, स्टाइल स्पोर्ट और M स्पोर्ट पैकेज। स्टैंडर्ड और स्टाइल स्पोर्ट में ब्लैक कलर मिलता है, जबकि स्टाइल स्पोर्ट में ब्लू कलर का ऑप्शन भी है, जिसमें ग्रीन-यलो कलर की हाइलाइट्स हैं।

M स्पोर्ट पैकेज इस बाइक को और खास बनाता है। इसमें M-ट्राइकलर लिवरी, M स्पोर्ट सीट, M फ्यूल-फिलर कैप, M स्पोर्ट एग्जॉस्ट, लाइटवेट बैटरी, M एंड्योरेंस चेन और फोर्ज्ड व्हील्स मिलते हैं। रियर टायर का साइज भी 190mm से बढ़कर 200mm हो गया है। यह पैकेज बाइक का वजन 3 किलो कम करता है।

 

 

BMW दो एडिशनल पैकेज भी ऑफर कर रही

  • डायनामिक पैकेज: इसमें सेमी-एक्टिव सस्पेंशन, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, प्रो राइडिंग मोड्स और इंजन स्पॉइलर शामिल हैं।
  • कम्फर्ट पैकेज: इसमें कीलेस गो, क्रूज कंट्रोल, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हीटेड ग्रिप्स मिलते हैं।

BMW S 1000 R का किन बाइक्स से मुकाबला?

19.90 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ S 1000 R का मुकाबला होंडा CB1000 हॉर्नेट SP (12.36 लाख रुपए), ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RS (20.39 लाख रुपए) और डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 (24.62 लाख रुपए) से होगा।


Leave a Comment