प्रधानमंत्री मोदी लॉन्च करेंगे BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज BSNL का 4G नेटवर्क लॉन्च करेंगे, जो देशभर में 98,000 साइटों पर उपलब्ध होगा। यह नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर तैयार किया गया है।
इस लॉन्च के बाद भारत में सभी प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर 4G नेटवर्क से लैस हो जाएंगे। जियो, एयरटेल और वीआई जैसी कंपनियां पहले ही 4G और 5G सेवाएँ प्रदान कर रही हैं।
BSNL की इस पहल के साथ ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जो अपनी टेलिकॉम टेक्नोलॉजी स्वयं विकसित करते हैं। डेनमार्क, स्वीडन, साउथ कोरिया और चीन के बाद भारत पांचवां देश बन गया है।
BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क: गांव-शहर में तेज इंटरनेट और 5G अपग्रेड की सुविधा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में एक पोस्ट में जानकारी दी कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी दो ऐतिहासिक इनिशिएटिव अनवील करेंगे। इनमें प्रमुख है BSNL का नया 4G नेटवर्क, जिसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर तैयार किया गया है।
-
98,000 साइटों पर रोलआउट: नेटवर्क को देशभर में लगाया जाएगा, जिससे गांव-शहर सभी जगह तेज 4G इंटरनेट मिलेगा।
-
डिजिटल भारत निधि: इस पहल के जरिए भारत का पहला ऐसा नेटवर्क लॉन्च होगा, जो देश के हर कोने में 4G सेवाएं उपलब्ध कराएगा, चाहे वह जंगल हो या दूरदराज का गांव।
-
5G अपग्रेड तैयार: BSNL का 4G स्टैक क्लाउड-बेस्ड और फ्यूचर-रेडी डिजाइन वाला है। इसका मतलब है कि सॉफ्टवेयर अपडेट से आसानी से 5G में शिफ्ट किया जा सकेगा, कोई बड़े हार्डवेयर बदलाव की जरूरत नहीं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नेटवर्क सीमलेसली 5G में अपग्रेडेबल है, यानी 4G लॉन्च के बाद जल्दी ही 5G की तैयारी शुरू हो जाएगी।
BSNL और MTNL की चुनौती:
टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के जुलाई 2025 के आंकड़ों के अनुसार, BSNL और MTNL लगातार सब्सक्राइबर खो रही हैं।
-
जुलाई में BSNL के 1.01 लाख ग्राहक घटे, वहीं MTNL के भी सब्सक्राइबर कम हुए।
-
पब्लिक सेक्टर टेलिकॉम कंपनियों का मार्केट शेयर अब 8% से भी कम रह गया है।
वहीं, प्राइवेट ऑपरेटरों की स्थिति बेहतर है:
-
जियो: जुलाई में 4.83 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े।
-
एयरटेल: जुलाई में 4.64 लाख नए ग्राहक जुड़े।
-
वोडाफोन आइडिया (Vi): जुलाई में 3.59 लाख ग्राहक घटे।





