दिल्ली पुलिस में 7565 कॉन्स्टेबल भर्ती: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, सैलरी 70 हजार तक

On: September 25, 2025
SSC ने दिल्ली पुलिस में 7565 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
करेक्शन विंडो: 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक

 

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: 7565 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 7565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम
पदों की संख्या
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष)
4,408
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स सर्विसमैन और अन्य)
285
कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष एक्स सर्विसमैन- कमांडो)
376
कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव)- महिला
2,496
कुल पद
7,565
शैक्षणिक योग्यता
12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत/रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के बच्चे 11वीं पास होने पर भी पात्र।
पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (मोटरसाइकिल या कार) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। (लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होगा)
शारीरिक योग्यता
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए
  • हाइट: 170 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • चेस्ट: 81-85 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • दौड़: 1600 मीटर 6 मिनट में
  • लॉन्ग जंप: 14 फीट
  • हाई जंप: 3 फीट 9 इंच
महिला उम्मीदवारों के लिए
  • हाइट: 157 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • दौड़: 1600 मीटर 8 मिनट में
  • लॉन्ग जंप: 10 फीट
  • हाई जंप: 3 फीट
सैलरी
पे लेवल-3 के अनुसार ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह।
आयु सीमा
  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 25 वर्ष
  • एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी: 3 वर्ष की छूट
  • स्पोर्ट्सपर्सन: 5 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • फिजिकल टेस्ट (PET/PMT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
NCC सर्टिफिकेट धारकों को अतिरिक्त अंक
  • सी सर्टिफिकेट: 5%
  • बी सर्टिफिकेट: 3%
  • ए सर्टिफिकेट: 2%
आवेदन शुल्क
  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹100
  • एससी/एसटी/महिला: नि:शुल्क
  • एग्जाम पैटर्न (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
कुल प्रश्न: 100 (MCQ)
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक
  • विषयवार प्रश्न
  • जनरल नॉलेज – 50
  • रीजनिंग – 25
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी – 15
  • कंप्यूटर – 10
ऐसे करें आवेदन
  • ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार Login/Register पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 लिंक पर जाएं।
  • फॉर्म भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार फीस भरें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद प्रिंट आउट निकाल लें।

 

Leave a Comment