दिल्ली पुलिस में 7565 कॉन्स्टेबल भर्ती: 12वीं पास युवा करें आवेदन, मिलेगी 70 हजार तक सैलरी

On: September 28, 2025
Delhi Police Examination

 

दिल्ली पुलिस में 7565 कॉन्स्टेबल भर्ती: 12वीं पास युवा करें आवेदन, मिलेगी 70 हजार तक सैल

 

एसएससी ने दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 है। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी।

 

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: पूरी जानकारी

कुल पदों की संख्या – 7,565

वैकेंसी डिटेल्स :

  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष): 4,408
  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स सर्विसमैन और अन्य): 285
  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स सर्विसमैन- कमांडो): 376
  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- महिला): 2,496

 

शैक्षिक योग्यता :

  • 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • दिल्ली पुलिस के MTS पद पर कार्यरत/रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के बच्चे 11वीं पास होने पर भी पात्र होंगे।
  • पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (मोटरसाइकिल/कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। (लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होगा)
  • शारीरिक योग्यता (Physical Standard & Test) :

 

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • हाइट : 170 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • चेस्ट : 81-85 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • दौड़ : 1600 मीटर 6 मिनट में
  • लॉन्ग जंप : 14 फीट
  • हाई जंप : 3 फीट 9 इंच

 

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • हाइट : 157 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • दौड़ : 1600 मीटर 8 मिनट में
  • लॉन्ग जंप : 10 फीट
  • हाई जंप : 3 फीट

 

सैलरी :

  • पे लेवल-3 के अनुसार ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह
  • आयु सीमा :
  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 25 वर्ष

 

छूट

  • एससी/एसटी : 5 साल
  • ओबीसी : 3 साल
  • स्पोर्ट्सपर्सन : 5 साल

 

चयन प्रक्रिया :

  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • फिजिकल टेस्ट (PET/PMT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
  • NCC प्रमाणपत्र पर अतिरिक्त अंक:
  • NCC C सर्टिफिकेट : 5%
  • NCC B सर्टिफिकेट : 3%
  • NCC A सर्टिफिकेट : 2%

 

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : ₹100
  • एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार : नि:शुल्क
  • परीक्षा पैटर्न (CBT) :
  • कुल प्रश्न : 100 (MCQ)
  • प्रत्येक प्रश्न : 1 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग : 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
  • विषयवार प्रश्न वितरण
  • जनरल नॉलेज : 50 प्रश्न
  • रीजनिंग : 25 प्रश्न
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी : 15 प्रश्न
  • कंप्यूटर : 10 प्रश्न

 

आवेदन प्रक्रिया :
  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार सबसे पहले Login / Register पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करें।
  • लॉगिन करके Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें।
  • सिग्नेचर और लाइव फोटो अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • फाइनल सबमिट करके फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

 

Leave a Comment