दिव्या भारती का पुनर्जन्म? कायनात अरोड़ा ने शेयर किए मां मीता भारती के शब्द
बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती को लेकर हाल ही में उनकी सेकेंड कजिन और एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा ने कई खुलासे किए हैं।
कायनात ने दिव्या की मां मीता भारती को याद करते हुए कहा, “मीता मॉम ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। जब मैं बॉम्बे आई, तो उन्होंने कहा, ‘कायनात, मेरी बेटी वापस आ गई है।’ मैंने पूछा ऐसा क्यों कहा, तो उन्होंने बताया कि दिव्या की कुंडली में अल्पायु योग था।”
कायनात ने आगे बताया कि एक पंडित ने दिव्या की कुंडली देखकर कहा था कि 8–9 साल की उम्र में उनकी सुरक्षा के लिए पूजा-पाठ शुरू करना जरूरी है और कुंडली के अनुसार 18 साल की उम्र के बाद कुछ खतरा हो सकता था।
कायनात अरोड़ा ने आगे बताया कि मीता भारती ने लगातार दिव्या की सुरक्षा के लिए पूजा-पाठ करवाई। उन्होंने कहा, “एक दिन, दो दिन, तीन दिन, एक महीना, दो महीने—जो भी रिचुअल थे, उनके अनुसार पूजा की गई।”
हालांकि, कुछ समय बाद पूजा रोक दी गई। इसके बाद दिव्या भारती ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और मीता भारती उनके साथ ट्रेवल करने लगीं, हर समय उनकी देखभाल के लिए मौजूद रहीं।
दिव्या भारती का पुनर्जन्म? कायनात अरोड़ा ने मां के अनुभव और पंडित की भविष्यवाणी बताई
कायनात अरोड़ा ने बताया कि दिव्या की मां मीता भारती ने उन्हें बताया कि दिव्या की मौत के बाद उन्होंने उस पंडित जी को ढूंढा जिसने पहले भविष्यवाणी की थी। मीता भारती ने पंडित से कहा, “पंडित जी, आपने जो पहले भविष्यवाणी की थी, वह सच साबित हो गई। अब मैं क्या करूं?”
इस पर पंडित ने कहा था कि दिव्या वापस आएंगी और पुनर्जन्म के जरिए लौटेंगी।
दिव्या भारती ने बहुत ही कम समय में कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘दीवाना’ और ‘दिल ही तो है’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
बता दें कि दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल 1993 को हुई थी और उस समय उनकी उम्र केवल 19 साल थी।