कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 2.7 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स के लिए तीन बड़े बदलाव किए हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने इन सुधारों की जानकारी दी।
पासबुक लाइट लॉन्च: नया पासबुक लाइट फीचर पीएफ कंट्रीब्यूशन, विड्रॉल और बैलेंस को तेजी से देखने की सुविधा देगा। अब यूजर्स को अलग पासबुक पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जॉब चेंज वालों के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट: जॉब बदलने वाले कर्मचारी अब ऑनलाइन ट्रांसफर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
फास्ट क्लेम सेटलमेंट:
पीएफ विड्रॉल क्लेम्स को तेजी से सेटल करने के लिए क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस में बदलाव किया गया है।
पासबुक लाइट क्या है और कैसे काम करेगा?
अब सभी पीएफ डिटेल्स जैसे कंट्रीब्यूशन, विड्रॉल और बैलेंस EPFO मेंबर पोर्टल पर ही उपलब्ध होंगे। इसके तीन मुख्य फायदे हैं:
सिंगल लॉगिन: अलग पोर्टल स्विच करने की जरूरत नहीं।
फास्ट व्यू: कंट्रीब्यूशन और बैलेंस का सरल ओवरव्यू।
कम डिले: पुराने सिस्टम की तुलना में तेज लोडिंग, खासकर पीक टाइम में।
ये बदलाव शिकायतें कम करने और पीएफ डिटेल्स तक आसान एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए हैं।
पासबुक लाइट कैसे एक्सेस करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)
अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स से EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करें।
पोर्टल पर मौजूद व्यू टैब में जाएं और पासबुक लाइट पर क्लिक करें।
यहाँ पर लेटेस्ट 5 महीने के कंट्रीब्यूशन दिखाई देंगे।
डिटेल्ड व्यू के लिए अब भी पासबुक पोर्टल पर जाना होगा।
EPFO का Annexure K: जॉब चेंज करने वालों के लिए आसान ट्रांसफर सर्टिफिकेट
Annexure K एक ट्रांसफर सर्टिफिकेट है, जिसे EPFO जॉब बदलने वाले कर्मचारियों के लिए जनरेट करता है। यह दस्तावेज पुराने एम्प्लॉयर से नए एम्प्लॉयर तक पीएफ अकाउंट ट्रांसफर की जानकारी पहुंचाता है। पहले इसे केवल रिक्वेस्ट पर ही उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन अब इसे ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है।
Annexure K से मिलने वाले फायदे
पीएफ ट्रांसफर स्टेटस ट्रैक करना आसान: कर्मचारी सीधे अपने ट्रांसफर एप्लिकेशन की स्थिति देख सकते हैं।
पीएफ बैलेंस और सर्विस पीरियड की पुष्टि: सुनिश्चित किया जा सकता है कि बैलेंस और सर्विस पीरियड सही ढंग से अपडेट हुआ है।
कैसे डाउनलोड करें:
EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करें।
ट्रांसफर सेक्शन में जाकर Download बटन पर क्लिक करें।
ध्यान दें: अगर आपका UAN एक्टिवेटेड नहीं है, तो पहले उसे लिंक करवाना जरूरी है।
पीएफ क्लेम्स अब और तेजी से सेटल होंगे
पहले EPFO की किसी भी सर्विस जैसे पीएफ ट्रांसफर, एडवांस, रिफंड या सेटलमेंट के लिए हायर लेवल अधिकारियों (RPFC/Officer-in-Charge) की अप्रूवल जरूरी होती थी। इससे मेंबर्स के क्लेम्स में अक्सर देरी होती थी और प्रोसेसिंग टाइम बढ़ जाता था।
अब इस सिस्टम को और यूजर-फ्रेंडली और तेज़ बनाने के लिए EPFO ने यह अधिकार Assistant PF Commissioners और निचले स्तर के अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया है। इसका मतलब है कि क्लेम्स अब जल्द और आसान तरीके से सेटल होंगे।