आपके नाम पर तो नहीं चल रही फर्जी सिम? घर बैठे सिर्फ 1 मिनट में ऐसे करें पता, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

On: October 7, 2025

आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप यह जानें कि आपके नाम पर कितनी सिम कार्ड्स एक्टिव हैं और कहीं कोई आपकी ID का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा। कई बार लोग अनजाने में फर्जी सिम्स की वजह से मुसीबत में पड़ जाते हैं।

1 मिनट में चेक करें आपके नाम पर एक्टिव सिम्स

आप घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कौन-कौन सी सिम्स एक्टिव हैं। इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।

स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया:

  • पोर्टल पर जाएं: tafcop.dgtelecom.gov.in

  • मॉबाइल नंबर और कैप्चा डालें: बॉक्स में अपना नंबर और कैप्चा कोड भरें और “Validate Captcha” पर क्लिक करें।

  • OTP वेरिफिकेशन: आपके नंबर पर OTP आएगा, इसे डालकर लॉगिन करें।

  • सिम डिटेल्स देखें: अब आपकी ID से जुड़े सभी नंबरों की लिस्ट दिख जाएगी।

  • फर्जी सिम रिपोर्ट करें: अगर कोई नंबर आपके नाम से जुड़ा है लेकिन आपको पता नहीं है, उसे “Not My Number” चुनें।

  • Report पर क्लिक करें: शिकायत करने के बाद आपको Ticket ID/Reference Number मिलेगा।

  • सिम बंद या हटाई जाएगी: संबंधित नंबर आपके आधार से हटा दिया जाएगा या बंद कर दिया जाएगा।

 

नियम और सीमा

  • एक ID पर अधिकतम 9 सिम्स एक्टिव हो सकते हैं।

  • जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्व राज्य में केवल 6 सिम्स एक्टिव हो सकती हैं।

क्यों जरूरी है यह जांच?

अगर आपकी ID से कोई फर्जी सिम इस्तेमाल हो रही है और उस पर गैरकानूनी गतिविधि होती है, तो सारा जिम्मा ID वाले पर आता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके नाम पर कितनी सिम्स रजिस्टर्ड हैं।

सुरक्षा के लिए सुझाव

  • हर 3-6 महीने में TAFCOP पोर्टल पर अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम्स चेक करें।

  • आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल हमेशा सुरक्षित और भरोसेमंद जगहों पर करें।

  • अनजान दुकानों या वेबसाइट्स पर अपने डॉक्यूमेंट शेयर करने से बचें।

इस आसान प्रक्रिया से आप फर्जी सिम फ्रॉड से बच सकते हैं और अपने डिजिटल पहचान को सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Comment