27 साल का हुआ Google: स्पेलिंग मिस्टेक से पड़ा नाम, जानें इससे जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स

On: September 27, 2025
google

गूगल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है और इस खास मौके पर कंपनी ने एक खास डूडल लॉन्च किया है। यह डूडल 1998 के गूगल के पुराने लोगो जैसा “G” अक्षर दिखाता है, जो कंपनी की शुरुआत की याद दिलाता है। दिलचस्प बात यह है कि यह डूडल गूगल के शुरुआती डूडल्स से प्रेरित है, जो पहली बार 1998 में ही बनाए गए थे।

अधिकतर लोग गूगल को सिर्फ सर्च इंजन के रूप में जानते हैं, लेकिन असल में यह कंपनी 201 से ज्यादा प्रोडक्ट्स और सर्विसेज प्रदान करती है। इनमें जीमेल, गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज, गूगल डॉक्स, गूगल मैप्स, यूट्यूब, गूगल क्रोम, प्ले स्टोर, क्लाउड प्रिंट और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

गूगल के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स:

1. गलती से पड़ा गूगल का नाम


गूगल का नाम उसके संस्थापकों की स्पेलिंग गलती की वजह से GOOGLE बन गया। असल में इसे GOOGOL नाम दिया जाना था, जो 1 के बाद 100 शून्य को दर्शाता है। लेकिन लिखते समय गलती से “GOOGLE” ही लिख दिया गया और यह नाम फाइनल हो गया।

2. मिठाइयों पर क्यों रखे गए एंड्रॉयड के नाम?

एंड्रॉयड के नामों के पीछे का रोचक राज

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम आज मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मोबाइल OS बन चुका है। नंबर वन होने के साथ-साथ लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर इसके नाम मिठाइयों के नाम पर क्यों रखे गए।

गूगल के एक कर्मचारी रैनडल सराफा (Randall Sarafa) के अनुसार, इसका कारण टीमवर्क और क्रिएटिविटी से जुड़ा है। हालांकि कंपनी ने इसके पीछे आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया है।

गूगल ने एंड्रॉयड वर्ज़न को A से Z के क्रम में डेसर्ट और मिठाइयों के नाम दिए:

  • Cupcake

  • Donut

  • Eclair

  • Froyo

  • Gingerbread

  • Honeycomb

  • Ice Cream Sandwich

  • Jelly Bean

  • KitKat

  • Lollipop

  • Marshmallow

  • Nougat

  • Oreo

  • Pie

इसके बाद कंपनी ने OS को सीधे संस्करण संख्या के आधार पर नाम देना शुरू किया: Android 10, 11, 12 और वर्तमान में Android 16 चलन में है।

Leave a Comment