झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025: 463 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, 7वीं व 10वीं पास उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, चतरा ने ग्रामीण व शहरी होमगार्ड के 463 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, चतरा – होमगार्ड भर्ती 2025 विवरण
वैकेंसी डिटेल्स:
ग्रामीण होमगार्ड: 434 पद
शहरी होमगार्ड: 29 पद
कुल पद: 463
शैक्षिक योग्यता:
ग्रामीण होमगार्ड: मान्यता प्राप्त स्कूल से 7वीं पास, हिंदी लिखने का अनुभव आवश्यक।
शहरी होमगार्ड: मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास।