जियो यूजर्स को बड़ा फायदा: अब मिल रहा है ₹35000 का जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, जानें पूरी डिटेल
भारत में डिजिटल अनुभव को नए स्तर पर ले जाने की शुरुआत हो चुकी है। अब जियो यूजर्स बिना कोई पैसा खर्च किए गूगल के प्रीमियम AI सुइट का फायदा उठा सकेंगे। जी हां, रिलायंस और गूगल मिलकर देश के युवाओं को जेमिनी प्रो का ₹35,000 वाला प्लान बिल्कुल फ्री दे रहे हैं। शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ 18 से 25 साल के यूजर्स को मिलेगी और धीरे-धीरे इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यह ऑफर आज से एक्टिव है और अगले 18 महीनों तक फ्री सर्विस का फायदा मिलेगा।
यह प्लान सिर्फ इंटरनेट नहीं, बल्कि आपकी पढ़ाई, करियर और क्रिएटिविटी को नए स्तर पर ले जाने का वादा करता है। आइए सवाल-जवाब फॉर्मेट में पूरी जानकारी समझते हैं।
सवाल 1: जियो यूजर्स को इस फ्री AI प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
इस जेमिनी AI प्रो प्लान में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं:
जेमिनी 2.5 Pro
गूगल का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल, जो निबंध, कोडिंग, एग्जाम प्रेप और इंटरव्यू प्रैक्टिस में मदद करता है।
2TB क्लाउड स्टोरेज
गूगल ड्राइव, फोटोज और जीमेल में बड़े डेटा को स्टोर करने की सुविधा। स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए काफी लाभदायक।
Veo 3 फास्ट
टेक्स्ट और इमेज से 8-सेकंड की फोटोरियलिस्टिक वीडियो बनाने वाला AI वीडियो टूल, जिसमें साउंड इफेक्ट्स भी मिलेंगे।
NotebookLM
पूरी किताब को समझकर आसान नोट्स और प्रैक्टिस टेस्ट तैयार करने वाला एडवांस्ड टूल। स्टडी कंटेंट को पॉडकास्ट में भी बदल सकता है।
डीप रिसर्च
जटिल प्रोजेक्ट्स और रिपोर्ट्स के लिए विस्तृत रिसर्च और कंटेंट जनरेशन की सुविधा।
जेमिनी लाइव
रियल-टाइम बातचीत के जरिए इंटरव्यू प्रैक्टिस, प्रेजेंटेशन ट्रेनिंग और आइडिया ब्रेनस्टॉर्मिंग में मदद।
गूगल वर्कस्पेस AI फीचर्स
जीमेल, डॉक्यूमेंट्स और शीट्स में ऑटो कंटेंट क्रिएशन, एनालिसिस और मैनेजमेंट टूल्स।
व्हिस्क एनिमेट
फोटोज को वीडियो में बदलने का एडवांस्ड टूल, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए उपयोगी।
सवाल 2: ऑफर को एक्टिव कैसे करें?
एलिजिबल यूजर्स MyJio ऐप खोलकर “क्लेम नाउ” पर क्लिक कर सकते हैं। कोई शुल्क नहीं लगेगा। ऑफर खत्म होने से पहले गूगल आपको रिमाइंडर भेजेगा ताकि आप चाहें तो प्लान कैंसिल कर सकें।
सवाल 3: ऑफर की शर्तें और समय सीमा क्या है?
-
रजिस्ट्रेशन 30 अक्टूबर 2025 से शुरू
-
उम्र: 18 से 25 वर्ष
-
एक्टिव जियो यूजर्स
-
जरूरी प्लान: ₹349 या उससे ऊपर का 5G अनलिमिटेड प्रीपेड/पोस्टपेड प्लान
-
अवधि: 18 महीने फ्री एक्सेस
सवाल 4: जियो और गूगल यह ऑफर क्यों दे रहे हैं?
जियो का लक्ष्य है भारत के 1.45 अरब लोगों को डिजिटल इंटेलिजेंस से जोड़ना। वहीं गूगल चाहती है कि भारतीय यूथ AI के जरिए तेज और स्मार्ट तरीके से सीखें। दोनों कंपनियां युवा भारत को भविष्य के AI-रेडी प्रोफेशनल्स बनाना चाहती हैं और इसी लिए इतना बड़ा ऑफर लॉन्च किया गया है।
यह कदम भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव ला सकता है। जियो-गूगल की यह पहल न सिर्फ इंटरनेट सुविधा तक सीमित है, बल्कि युवाओं को तकनीक के अगले युग के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अगर आप एलिजिबल हैं, तो यह मौका हाथ से बिल्कुल न जाने दें।





