मारुति विक्टोरिस कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च: हाइब्रिड व CNG विकल्प, लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर, कीमत ₹10.50 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी ने भारत में लॉन्च की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘विक्टोरिस’। यह 2023 में आई ग्रैंड विटारा के बाद कंपनी की दूसरी मिड-साइज एसयूवी है, जिसे एरिना डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख रखी गई है।
नई विक्टोरिस को 6 वैरिएंट्स—LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI प्लस और ZXI+ (O)—में पेश किया गया है। इसमें स्लीक एक्सटीरियर डिजाइन, मॉर्डन इंटीरियर, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ हाइब्रिड और CNG ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS फीचर दिया गया है।
कार को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसका डिजाइन इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा से इंस्पायर है। इसे कंपनी ने 3 सितंबर को रिवील किया था।
मारुति विक्टोरिस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर, एमजी एस्टर और होंडा इलिवेट जैसी एसयूवी से होगा
डिजाइन: मॉडर्न और बोल्ड अपील
मारुति विक्टोरिस का एक्सटीरियर एक प्रीमियम और रफ-टफ लुक देता है। फ्रंट में चंकी एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं, जो पतली ग्रिल और ऊपर की ओर लगी क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी हैं। चारों तरफ की मोटी बॉडी क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट इसे दमदार SUV लुक देती हैं।
साइड प्रोफाइल में 18-इंच अलॉय व्हील्स, सिल्वर रूफ रेल्स और स्क्वेयर्ड बॉडी क्लैडिंग है, जो इसे स्पोर्टी टच देते हैं। वहीं पीछे की ओर एलईडी लाइट बार और बीच में ‘VICTORIS’ बैजिंग इसकी प्रीमियम पहचान को और मजबूत करती है। कुल मिलाकर, डिजाइन ऐसा है जो शहर की सड़कों पर भी आकर्षक लगेगा और हाईवे पर भी दमदार उपस्थिति दर्ज करेगा।
इंटीरियर की बात करें तो, केबिन टेक-फोकस्ड और मॉडर्न है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। यह एक 5-सीटर कैबिन है, जिसमें फैमिली के लिए पर्याप्त स्पेस मौजूद है। लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और आरामदायक बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस: तीन पावरट्रेन ऑप्शन
मारुति विक्टोरिस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हर तरह के ग्राहकों की जरूरत पूरी कर सके। इसके लिए कंपनी ने इसमें तीन अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन दिए हैं:
माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल
-
1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन
-
पावर: 103hp
-
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
खासियत: ऑटोमैटिक वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प, जो इसे ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए सक्षम बनाता है।
-
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड
-
1.5-लीटर 3-सिलेंडर हाइब्रिड सेटअप
-
पावर: 116hp
-
ट्रांसमिशन: e-CVT गियरबॉक्स
खासियत: बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस।
-
पेट्रोल-CNG
-
1.5-लीटर इंजन का CNG वर्जन
-
पावर: 89hp
-
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल
खासियत: अंडरबॉडी CNG टैंक की वजह से बूट स्पेस पूरी तरह उपलब्ध रहता है।
फीचर्स और सेफ्टी: प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी
मारुति विक्टोरिस को फीचर्स और सेफ्टी के मामले में बेहद पावरफुल बनाया गया है। इसमें कई हाई-एंड टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट ऑप्शन्स दिए गए हैं।
इंफोटेनमेंट और टेक्नोलॉजी
-
10.25-इंच टचस्क्रीन, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करती है
-
8-स्पीकर डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम
-
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी सपोर्ट
कम्फर्ट फीचर्स
-
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
-
पैनोरमिक सनरूफ
-
वायरलेस चार्जर
-
8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
-
हेड्स-अप डिस्प्ले
-
कैबिन एयर फिल्टर
-
पावर्ड टेलगेट
सेफ्टी फीचर्स
-
मारुति की पहली कार जिसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) है
-
स्टैंडर्ड फीचर्स: 6 एयरबैग्स, ABS विद EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज
-
हाईयर वेरिएंट्स में: 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
-
भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग





