मोटोरोला Edge 70 लॉन्च: सिर्फ 5.9mm पतला, मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ

On: October 31, 2025

5.9mm की पतली स्टाइल में ताकत का धमाका: मोटोरोला ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन एज 70

स्मार्टफोन की दुनिया में हर दिन डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस की नई दौड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस बार मोटोरोला ने अपनी इनोवेशन से बाजार में एक ऐसा धमाका कर दिया है, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होगी। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपना अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन Moto Edge 70 लॉन्च कर दिया है। जो सिर्फ दिखने में स्लिम नहीं है, बल्कि मजबूती और दमदार परफॉर्मेंस के मामले में भी कमाल है।

क्या है खास

मोटोरोला एज 70 सिर्फ 5.9mm की मोटाई के साथ आता है, जो इसे दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक प्रमुख नाम बनाता है। ये इसके पिछले मॉडल Moto Edge 60 (7.9mm) से करीब 2mm पतला है। यानि फोन हाथ में हो या पॉकेट में, इसका स्लिम प्रोफाइल सबको आकर्षित करने वाला है।

पतला होने के बावजूद, इसमें मजबूती की कोई कमी नहीं रखी गई है। फोन में MIL-STD 810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो झटकों और कठिन परिस्थितियों में बेहतर ड्यूरेबिलिटी का भरोसा देता है। इसके अलावा इसे IP68 + IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा

डिजाइन और मजबूती के साथ फीचर्स में भी मोटोरोला ने किसी तरह की कटौती नहीं की है। फोन में मिलता है:

  • 50MP OIS रियर कैमरा

  • 12GB RAM

  • Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर

फोटोग्राफी हो या मल्टीटास्किंग, यह डिवाइस हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पहले चीन में हुआ था लॉन्च

मोटोरोला एज 70 को कंपनी ने चीन में हाल ही में Moto X70 Air नाम से पेश किया था। अब ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग ने स्मार्टफोन लवर्स के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

कब आएगा भारत में

फिलहाल कंपनी ने भारत लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन का इंतजार जरूर बढ़ गया है। उम्मीद है कि जल्द ही भारत में भी यह मॉडल पेश किया जाएगा।


मोटोरोला एज 70 सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मेल का शानदार उदाहरण है। पतलापन, मजबूती और दमदार फीचर्स इसे प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में खास बनाते हैं। आने वाले दिनों में देखते हैं कि यह डिवाइस मार्केट में कितना तहलका मचाता है।

Leave a Comment