भारत में धमाकेदार एंट्री को तैयार वनप्लस 15: स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 वाला पहला फ्लैगशिप, लॉन्च 13 नवंबर

On: November 3, 2025

देश में पहली बार स्नैपड्रैगन 8 एलिट जन 5 प्रोसेसर वाला फोन आने को तैयार, वनप्लस 15 लॉन्च डेट तय

टेक दुनिया में फिर हलचल है। तेजी, पावर और प्रीमियम एक्सपीरियंस की रेस में अब वनप्लस अगला बड़ा दांव खेलने जा रहा है। कंपनी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 13 नवंबर को भारत में लॉन्च करेगी। यह सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि मोबाइल परफॉर्मेंस का नया अध्याय माना जा रहा है, क्योंकि ये देश का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलिट जन 5 प्रोसेसर दिया जाएगा।

दमदार बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग

वनप्लस ने इस बार बैटरी और चार्जिंग पर भी जोर दिया है। फोन में 7300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही 120W सुपर वूक वायर्ड चार्जिंग और 50W एयरवूक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो इसे लंबी चलने और तेजी से चार्ज होने वाली कैटेगरी में टॉप पर लाता है।

प्रो-लेवल कैमरा सेटअप

फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें शामिल हैं

  • 50MP सोनी LYT700 मेन कैमरा

  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस

  • 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा होगा, जो प्रो-ग्रेड सेल्फी क्वालिटी देने का दावा करता है।

डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी में भी टॉप

वनप्लस 15 में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस होगी। यह स्क्रीन गेमिंग से लेकर आउटडोर यूज तक हर जगह शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगी।
फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिसका मतलब है कि यह धूल, पानी, हाई-प्रेशर और हाई-टेंपरेचर वॉटर जेट्स तक सहन कर सकता है।

क्या होगी कीमत?

हालांकि कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह फ्लैगशिप कैटेगरी में होने के चलते प्रीमियम रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद है।

13 नवंबर को लॉन्च इवेंट के बाद कंपनी प्राइस और ऑफर्स की जानकारी साझा करेगी। टेक लवर्स और वनप्लस फैंस के लिए यह दिन खास होने वाला है। वनप्लस 15 तेज, दमदार और फ्यूचर-रेडी फीचर्स के साथ इंडियन मार्केट में फ्लैगशिप बाजार को नई दिशा दे सकता है।

Leave a Comment