ओप्पो K13 टर्बो सीरीज अगस्त में लॉन्च: इन-बिल्ट फैन और 7000mAh बैटरी के साथ आएंगे K13 टर्बो व K13 टर्बो प्रो 5G स्मार्टफोन
ओप्पो (Oppo) अगस्त में भारत में अपनी नई K13 टर्बो सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन्स— Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro पेश करेगी। इन फोन्स की सबसे खास बात यह है कि इनमें इन-बिल्ट फैक्ट्री-फिटेड कूलिंग फैन दिया जाएगा।
कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले स्मार्टफोन होंगे जिनमें फोन के अंदर ही फैन मौजूद होगा। इसे प्रो-लेवल एयरफ्लो डक्ट सिस्टम और 7,000mm² वेपर चैंबर के साथ जोड़ा गया है, ताकि गेमिंग या हैवी यूज के दौरान फोन को ओवरहीट होने से बचाया जा सके।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
-
Oppo K13 Turbo Pro में मिलेगा Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर
-
Oppo K13 Turbo (स्टैंडर्ड वेरिएंट) में होगा MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट
-
दोनों स्मार्टफोन्स में होगी 7,000mAh बैटरी
-
मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
यह सीरीज खासतौर पर गेमिंग और पावर यूजर्स के लिए डिज़ाइन की गई है, जिसमें परफॉर्मेंस और कूलिंग पर ज्यादा फोकस किया गया है।
Oppo K13 टर्बो सीरीज के फीचर्स और कीमत का अपडेट:
-
डिस्प्ले:
इस सीरीज में 6.8-इंच की LTPS OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Oppo का क्रिस्टल शील्ड ग्लास लगाया गया है। -
कैमरा:
पीछे की तरफ मिलेगा 50MP ड्यूल रियर कैमरा, वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। -
कीमत (अनुमानित):
कंपनी ने भारत में कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन चाइनीज वेरिएंट्स के अनुसार:-
K13 टर्बो: लगभग ₹25,000
-
K13 टर्बो प्रो: लगभग ₹30,000
-
यह स्मार्टफोन गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।





