ओप्पो ने भारत में रेनो 14 का दिवाली एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन भारत का पहला डिवाइस है जो हीट-सेसेंटिव ग्लोशिफ्ट कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
कीमत और वैरिएंट
ओप्पो रेनो 14 दिवाली एडिशन को सिंगल वैरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹39,999 रखी गई है, लेकिन फेस्टिव ऑफर के तहत इसे ₹36,999 में खरीदा जा सकेगा।
डिजाइन और कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी
फोन में खास गोल्डन मंडला आर्टवर्क और बैक पैनल पर गोल्डन मोर की डिजाइन दी गई है।
नया कलर ऑप्शन दिवाली गोल्ड नाम से पेश किया गया है।
कलर-चेंजिंग फीचर इस तरह काम करता है:
28℃ से कम पर बैक पैनल डार्क ब्लैक दिखेगा।
29-34℃ पर कलर बदलने लगेगा।
35℃ से ऊपर पूरा गोल्डन हो जाएगा।
यह टेक्नोलॉजी 6 प्रोसेस, 3 सुपरइंपोज्ड लेयर और 9-लेयर लैमिनेशन से बनी है और 10,000 बार तक कलर बदल सकती है।
बिल्ड और डिज़ाइन
मोटाई: 7.42mm
वजन: 187 ग्राम
1.6mm अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स
रियर कैमरा मॉड्यूल R-शेप डिज़ाइन में दिया गया है, जिसमें दो लेंस वर्टिकल और तीसरा कैप्सूल-शेप रिंग में मौजूद है। इसके नीचे ट्रिपल LED फ्लैश है।
रेटिंग: IP68 और IP69 वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस (धूल, पानी और हाई प्रेशर वाटर से सेफ)।
बाकी स्पेसिफिकेशंस
फोन के बाकी फीचर्स और हार्डवेयर स्टैंडर्ड रेनो 14 मॉडल जैसे ही हैं।