Paytm में टीम लीडर की भर्ती शुरू: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, अहमदाबाद में जॉब लोकेशन
डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले Paytm ने नए टैलेंट की तलाश शुरू कर दी है। तेजी से बदलते फिनटेक सेक्टर में कंपनियां अब ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं, जो सिर्फ टारगेट पूरा न करें, बल्कि टीम को साथ लेकर आगे बढ़ें और ग्रोथ के नए आयाम तय करें। इसी कड़ी में Paytm ने सेल्स डिपार्टमेंट में टीम लीडर की वैकेंसी निकाली है। अगर आप मार्केट ट्रेंड्स को समझते हैं, लीडरशिप में भरोसा रखते हैं और सेल्स फील्ड में अनुभव रखते हैं, तो यह नौकरी आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।
रोल और जिम्मेदारी
इस टीम लीडर पद पर चयनित उम्मीदवार को फील्ड लेवल पर जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
-
स्मार्टफोन, बाइक और हेलमेट अनिवार्य
-
मार्केट की अच्छी समझ और ग्रोथ माइंडसेट
-
कम से कम 5 सदस्यों की सेल्स टीम को लीड करने का अनुभव
-
डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन्स को मजबूत करना
-
टीम और ऑपरेशन्स को मैनेज कर ग्रोथ डिलीवर करना
-
सेल्स फोर्स स्ट्रक्चर डिफाइन करना
-
सेल्स स्टाफ की हायरिंग और डेवलपमेंट
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
-
उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य
अनुभव
-
कम से कम 3 साल का चैनल सेल्स अनुभव जरूरी
जरूरी स्किल्स
-
अच्छी कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स
-
MS Excel की जानकारी (मैंडेटरी नहीं)
-
सेल्फ मोटिवेशन और टीम को प्रेरित करने की क्षमता
-
इंटरनल और एक्सटर्नल स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय
-
टेक्नोलॉजी और यूजर एक्सपीरियंस की समझ
-
लगातार एक्सपेरिमेंट और इंप्रूवमेंट की क्षमता
सैलरी स्ट्रक्चर
AmbitionBox के अनुसार Paytm में सेल्स टीम लीडर की अनुमानित वार्षिक सैलरी 2 लाख रुपए से 8 लाख रुपए तक हो सकती है।
जॉब लोकेशन
-
अहमदाबाद, गुजरात
अप्लाई लिंक
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं:
कंपनी के बारे में
Paytm (Pay Through Mobile) भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनी है और इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है। कंपनी की स्थापना 2010 में विजय शेखर शर्मा ने One97 Communications के तहत की थी। Paytm डिजिटल पेमेंट्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और मर्चेंट सोल्यूशंस जैसे QR कोड, साउंड बॉक्स और पॉइंट ऑफ़ सेल मशीनें उपलब्ध कराती है।
Paytm में टीम लीडर की भर्ती: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, यहां करें अप्लाई





