पोको M7+ लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन, 50MP कैमरा और 6.9-इंच FHD डिस्प्ले, कीमत ₹10,999

On: September 30, 2025
पोको M7+ लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन, 50MP कैमरा और 6.9-इंच FHD डिस्प्ले, कीमत ₹10,999
पोको ने भारत में लॉन्च किया Poco M7 Plus का नया 4GB रैम वेरिएंट। कंपनी ने इसे ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इससे पहले पिछले महीने Poco M7 Plus का 6GB रैम वेरिएंट ₹13,999 में लॉन्च हुआ था।
यह स्मार्टफोन भारत में 7000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन है। इसमें 50MP कैमरा और 6.9-इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। फोन की सेल 22 सितंबर से शुरू होगी।
ग्राहक Poco M7 Plus को क्रोम सिल्वर, कार्बन ब्लैक और एक्वा ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। साथ ही, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखता है।

 

पोको M7 प्लस : स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
  • 6.9-इंच फुल HD+ LCD पैनल
  • रेजोल्यूशन: 2340×1080 पिक्सल
  • 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट
  • पीक ब्राइटनेस: 850 निट्स

 

कैमरा
  • बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप
  • 50MP मेन सेंसर
  • सेकेंडरी AI लेंस
  • फ्रंट कैमरा: 8MP (सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए)

 

परफॉर्मेंस
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 (6Nm फेब्रिकेशन पर आधारित)
  • 9178mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान हीट कंट्रोल के लिए
  • इन्फ्रारेड सेंसर, जिससे यह टीवी रिमोट की तरह भी काम करता है

 

पावर बैकअप
  • बैटरी: 7000mAh
  • चार्जिंग: 33W फास्ट चार्जिंग
  • 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट (स्मार्टवॉच या ईयरबड्स जैसे डिवाइस चार्ज करने के लिए)

Leave a Comment