रेलवे भर्ती 2025: 2162 पदों पर नोटिफिकेशन जारी 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू आवेदन शुल्क ₹100

On: October 1, 2025
रेलवे भर्ती 2025: 2162 पदों पर नोटिफिकेशन जारी 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू आवेदन शुल्क ₹100

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 2162 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आरआरसी जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर डिवीज़न के लिए आयोजित की जाएगी।

डिवीजन वाइज वैकेंसी डिटेल्स

डिवीजन/वर्कशॉप का नाम पदों की संख्या
डीआरएम ऑफिस, अजमेर 426
डीआरएम ऑफिस, बिकानेर 475
डीआरएम ऑफिस, जयपुर 545
डीआरएम ऑफिस, जोधपुर 450
बीटीसी कैरिज, अजमेर 97
बीटीसी, लोको, अजमेर 68
कैरिज वर्कशॉप, बिकानेर 33
कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर 68
कुल पदों की संख्या 2162

 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास हो।

  • संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) प्रमाणपत्र होना चाहिए।

 

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम: 15 वर्ष

  • अधिकतम: 24 वर्ष

  • आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

  • आयु की गणना 2 नवंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process):

  • 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग।

  • डिवीजन और ट्रेड वाइज मेरिट लिस्ट जारी होगी।

  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

 

आवेदन शुल्क (Application Fee):

  • एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी: नि:शुल्क

  • अन्य वर्ग: ₹100

 

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):

  • आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Leave a Comment