रेलवे भर्ती 2025: 2570 पदों पर आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू ग्रेजुएट और इंजीनियर कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification):
-
संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक
-
या कंप्यूटर साइंस / आईटी में डिप्लोमा या डिग्री
-
या केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ ग्रेजुएशन डिग्री
आयु सीमा (Age Limit):
-
न्यूनतम: 18 वर्ष
-
अधिकतम: 33 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process):
-
CBT-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – 1)
-
CBT-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – 2)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल एग्जामिनेशन
वेतनमान (Salary):
-
बेसिक पे: ₹35,400 प्रतिमाह
-
साथ ही अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):
-
आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
-
New Registration पर क्लिक कर सभी आवश्यक विवरण भरें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र पूरा करें।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।





