Rajasthan Patwari Result 2025: दिवाली के बाद जारी होगा रिजल्ट, यहां देखें कट ऑफ और अपडेट

On: October 16, 2025

जयपुर: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। खबर है कि बोर्ड दिवाली के बाद, नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में Rajasthan Patwari Result 2025 जारी कर सकता है।

इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को हुआ था, जिसमें करीब 6.76 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब सभी अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

Rajasthan Patwari Result 2025 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
पद का नाम पटवारी (Patwari)
विज्ञापन संख्या 02/2025
कुल पद 3705
परीक्षा मोड ऑफलाइन
रिजल्ट तिथि नवंबर 2025 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

आलोेक राज ने दी बड़ी जानकारी

RSMSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि “आपत्तियों की समीक्षा और सामान्यीकरण प्रक्रिया” पूरी होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित शिकायतों की जांच जारी है और बोर्ड जल्द से जल्द परिणाम जारी करने का प्रयास कर रहा है।

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए 23 जून से 29 जून 2025 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। कुल 676011 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 600858 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए — यानी उपस्थिति 88.88 प्रतिशत रही।

Rajasthan Patwari Cut Off 2025 (Expected)

श्रेणी पुरुष कट ऑफ (अंक) महिला कट ऑफ (अंक)
General 220 – 230 210 – 220
OBC 215 – 225 200 – 210
EWS 210 – 220 195 – 205
MBC 205 – 215 190 – 200
SC 190 – 200 180 – 190
ST 185 – 195 170 – 180

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

राजस्थान पटवारी भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

  1. लिखित परीक्षा (Written Examination)

  2. टाइपिंग टेस्ट (Typing Test)

  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

दस्तावेज़ सत्यापन में चाहिए ये डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड

  • जन आधार कार्ड

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

  • ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • निवास प्रमाण पत्र

Rajasthan Patwari Result 2025 कैसे देखें

  1. सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।

  2. होमपेज पर “Rajasthan Patwari Result 2025 Link” पर क्लिक करें।

  3. अब रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें

  4. अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।

  5. यदि आपका नाम सूची में है तो आप अगले चरण के लिए पात्र हैं।

 


राजस्थान पटवारी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए यह समय उम्मीदों से भरा है। बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि रिजल्ट नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट को मिस न करें।

Leave a Comment