Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025: गेस्ट फैकल्टी टीचर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

On: September 30, 2025
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025: गेस्ट फैकल्टी टीचर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025: गेस्ट फैकल्टी टीचर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
आयुक्तालय संस्कृत शिक्षा, राजस्थान ने विद्या संबल योजना 2025 के तहत गेस्ट फैकल्टी टीचर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रत्येक कॉलेज और स्कूल के लिए नोटिफिकेशन अलग-अलग जारी किया जा रहा है।

 

योजना के तहत पात्र सेवा निवृत और निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया है।
आवेदन की तारीखें: 26 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025 तक।

 

नीचे आवेदन करने का लिंक और ऑफिशियल नोटिफिकेशन सहित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 – Guest Faculty Recruitment Details
  • Post Name: Assistant Professor (Various Subjects)
  • Advertisement No.: Guest Faculty 2025
  • Salary: ₹800 per hour
  • Job Location: Government Sanskrit Colleges, Rajasthan
  • Category: Yojana
  • Mode of Apply: Offline
  • Official Website: education.rajasthan.gov.in

 

Rajasthan Vidya Sambal Yojana / Guest Faculty Teacher 2025 – लेटेस्ट अपडेट
विद्या संबल योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की सुविधा प्रदान करना है। वर्तमान में राज्य के कई संस्थानों में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र अपना पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें परीक्षा और अकादमिक गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए विद्या संबल योजना 2025 के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी शिक्षक तैनात किए जाएंगे।
नोटिफिकेशन अलग-अलग स्कूल और कॉलेज के लिए जारी किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाकर विवरण और आवेदन की प्रक्रिया चेक कर सकते हैं।

 

Rajasthan Guest Faculty Teacher – चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी
राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी टीचर के तहत नियुक्त अतिथि संकाय का चयन संस्था प्रधान और जिला कलेक्टर की चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शिक्षकों की योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस निर्णय से राज्य के बेरोजगार शिक्षकों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ गई है।
विद्या संबल योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन की पूरी प्रक्रिया सहित सभी जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है।

 

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 – Important Dates (महत्वपूर्ण तिथि)
  • विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन: 26 सितंबर 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 अक्टूबर 2025
  • पात्रता जांच और अस्थायी वरीयता सूची जारी करने की तिथि: 07 अक्टूबर 2025
  • संबंधित महाविद्यालय द्वारा गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित करने की तिथि: आवश्यकता अनुसार

 

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 – Age Limit & Application Fee

आयु सीमा (Age Limit):

  • Minimum Age: 15 वर्ष
  • Maximum Age: 65 वर्ष
    राजस्थान विद्या संबल योजना 2025 / Guest Faculty Teacher के लिए गेस्ट फैकल्टी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

 

आवेदन शुल्क (Application Fee):

  • इस योजना के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया गया है।

  • इच्छुक अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म लिंक नीचे उपलब्ध है।

 

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025 – Educational Qualification & Required Documents
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
  • गेस्ट फैकल्टी शिक्षक के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद, स्कूलों के अनुसार रिक्त पद और सब्जेक्ट के आधार पर वरीयता सूची संबंधित प्रिंसिपल/पीईईओ द्वारा जारी की जाएगी।
  • प्रिफरेंस लिस्ट तैयार करने का आधार:
  • 75% शैक्षणिक योग्यता का स्कोर
  • 25% शिक्षण अनुभव का अंकभार
  • समान अंक होने पर अधिक उम्र के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • साक्षात्कार आयोजित नहीं होगा।

 

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents):
  • आवेदक का फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र
  • शिक्षण अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र
  • अन्य कोई प्रासंगिक प्रमाण पत्र
ये दस्तावेज योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षक के चयन और वरीयता सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक हैं।

Leave a Comment