Rajvir Jawanda Accident:
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर राजवीर जवांदा एक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
कौन हैं राजवीर जवांदा?
राजवीर जवांदा पंजाबी इंडस्ट्री के पॉपुलर फोक और ट्रेडिशनल सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में गाने ‘मुंडे लाइक मी’ से की थी। इसके बाद राजवीर ने कई हिट गाने दिए और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। वह मनिंदर बुट्टर समेत कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं और अपने दमदार वॉइस और देसी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
कब और कहां हुआ हादसा?
मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा के साथ यह दर्दनाक हादसा 27 सितंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, सिंगर बाइक से शिमला की ओर जा रहे थे, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। इस भीषण दुर्घटना में राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें पास के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया। उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
क्या कह रही है डॉक्टर्स की टीम?
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की मेडिकल टीम ने बताया कि जांच के बाद राजवीर जवांदा को एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट और वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब भी बेहद नाजुक है और उन पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
फैंस की बढ़ी चिंता
राजवीर जवांदा के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 2.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी लाइव परफॉर्मेंस और शादियों में की गई स्टेज परफॉर्मेंस हमेशा दर्शकों के बीच खास आकर्षण रही हैं। एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद फैंस गहरे सदमे में हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।
-
Rajvir Jawanda Accident
-
Punjabi Singer Rajvir Jawanda
-
Rajvir Jawanda Health Update
-
Rajvir Jawanda Car Crash
-
Rajvir Jawanda News
-
Rajvir Jawanda Biography
-
Punjabi Music Industry News
-
Rajvir Jawanda Latest Update
-
Rajvir Jawanda Critical Condition
-
Rajvir Jawanda Hospital





