रानी मुखर्जी पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर हुईं इमोशनल: कहा- ‘यह पुरस्कार मैं अपने पिता को समर्पित करती हूं’, फैंस का भी जताया आभार

On: September 30, 2025

रानी मुखर्जी पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर इमोशनल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को अपने 30 साल के एक्टिंग करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वह भावुक नजर आईं और अपने जज़्बात को शब्दों में बयां किया।

रानी ने कहा कि यह पुरस्कार वह अपने दिवंगत पिता को समर्पित करती हैं, जिन्होंने हमेशा इस पल का सपना देखा था। उन्होंने आगे कहा, “यह सम्मान पाकर मुझे बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है। यह पुरस्कार खास तौर पर उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने पिछले 30 सालों से मेरी सफलता की कामना की – मेरे परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए। मेरे फैंस की खुशी देखकर मैं खुद भी भावुक हो गई।”

रानी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, “मेरे पापा हमेशा चाहते थे कि मुझे कोई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले, लेकिन उनके जिंदा रहते ऐसा नहीं हो पाया। अब, जहां भी वे हैं, मुझे यकीन है कि वह बहुत खुश होंगे और मुझे आशीर्वाद दे रहे होंगे। मेरे सबसे बड़े समर्थक मेरे पापा थे और आज उनका सपना सच हो गया है।”

रानी मुखर्जी ने फैंस और माताओं को समर्पित किया सम्मान

रानी मुखर्जी ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे शानदार फैंस, हर सुख-दुख में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। आपका अटूट प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। मुझे पता है कि यह पुरस्कार आप सभी के लिए कितना अहम है और आपको खुश देखकर मुझे भी अपार खुशी मिल रही है।”

साथ ही रानी ने इस सम्मान को दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “मिसेज़ चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की कहानी ने मुझे गहराई से छुआ। यह एक प्रवासी मां की अटूट जीवन यात्रा की दास्तान है, जो अपने बच्चे की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। एक मां होने के नाते यह किरदार मेरे लिए बेहद पर्सनल था। इस फिल्म के जरिए हमने मातृत्व की शक्ति को सम्मान देने की कोशिश की है और मैं चाहती हूं कि यह याद दिलाए कि हर दिन औरतों के भीतर अपार ताकत होती है।”

रानी मुखर्जी ने टीम और जूरी का जताया आभार

रानी मुखर्जी ने फिल्म मिसेज़ चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने निर्देशक असीमा, निर्माताओं निखिल, मोनिषा, मधु और पूरी जी टीम के साथ-साथ एस्टोनिया और भारत के कास्ट-क्रू का भी आभार व्यक्त किया।

रानी ने कहा, “कोविड काल की चुनौतियों के बीच यह फिल्म संभव ही नहीं होती अगर टीम ने दिल से मेहनत न की होती।” उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार की ज्यूरी का भी धन्यवाद किया और कहा कि यह फिल्म और यह पल मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा।”

बॉलिवुड की अन्य खबरें भी पढ़ें

‘हैवान’ की शूटिंग में व्यस्त अक्षय-सैफ, 18 साल बाद फिर बने ऑनस्क्रीन जोड़ी

Leave a Comment