चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी गेमिंग प्रेमियों के लिए रियलमी 15 प्रो का गेम ऑफ थ्रॉन्स एडिशन लॉन्च करने जा रहा है। इस स्पेशल एडिशन में नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी दी जाएगी।
कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन 8 अक्टूबर 2025 को नॉर्दर्न आयरलैंड, UK में पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट गेम ऑफ थ्रॉन्स स्टूडियो में होगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। यह वही लोकेशन है जहाँ असली गेम ऑफ थ्रॉन्स सीरीज की शूटिंग हुई थी।
रियलमी 15 प्रो गेम ऑफ थ्रॉन्स एडिशन ब्लैक और गोल्ड कलर स्कीम में पेश किया जाएगा। इसे खास तौर पर “ऑन योर रियल पॉवर” थीम पर डिजाइन किया गया है। बैक पैनल पर मिनी ड्रैगन बनाए गए हैं और इसका हीट-सेंसिटिव बैक पैनल गर्म होने पर ब्लैक से रेड में बदलता है। कंपनी ने इस फीचर का नाम ‘ड्रैगनफायर’ रखा है।
फोन के यूजर एक्सपीरियंस को और खास बनाने के लिए इसमें कस्टम UI थीम्स भी शामिल होंगे, जो हाउस स्टार्क और हाउस टारगेरियन से प्रेरित हैं। लिमिटेड एडिशन पैकेज में एक गिफ्ट बॉक्स भी मिल सकता है, जिसमें वेस्टरॉस का मिनी मॉडल, आयरन थ्रोन जैसी डिजाइन वाला फोन स्टैंड और हाउस कार्ड्स शामिल होंगे।
स्पेसिफिकेशंस:
-
डिस्प्ले: 6.8 इंच की एमोलेड फ्लेक्सिबल 4D कर्व प्लस स्क्रीन
-
रिजॉल्यूशन: 1280×2800 पिक्सल
-
रिफ्रेश रेट: 144Hz तक
-
टच सैंपलिंग रेट: 240Hz
-
पीक ब्राइटनेस: 1800 निट्स
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम:
रियलमी 15 प्रो गेम ऑफ थ्रॉन्स एडिशन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ 12GB LPDDR4X रैम दी जाएगी, जिसे वर्चुअल रैम तकनीक की मदद से 26GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगा। फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित कलरOS 15 के साथ आएगा।
बैटरी और चार्जिंग:
फोन में लंबे समय तक बैकअप के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
कैमरा:
रियलमी 15 प्रो गेम ऑफ थ्रॉन्स एडिशन में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो सोनी IMX896 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी मौजूद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का OV50D फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर की जा सकती है।





