एक गेंद एक चौका और अमर यादें: रिंकू सिंह का एशिया कप हीरो मोमेंट
रिंकू सिंह ने पूरे एशिया कप में सिर्फ एक ही गेंद का सामना किया, लेकिन उसी गेंद पर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी चौका जड़कर इतिहास रच दिया। उनकी इस एक पारी ने क्रिकेट प्रेमियों को ऐसी याद दी, जिसे वे जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।
28 सितंबर 2025 की आधी रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे रहे रिंकू सिंह ने ही फाइनल में विजयी शॉट खेलकर टीम को जीत दिलाई। हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में रिंकू को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने इसे यादगार बना दिया।