सामंथा और राज निदिमोरु जिम के बाहर स्पॉट, अफेयर की खबरें फिर चर्चा में
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।
वीडियो में दोनों को जिम से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि, सामंथा और राज एक साथ बाहर नहीं आए। पहले सामंथा जिम से बाहर निकलीं और थोड़ी देर बाद राज भी बाहर आते दिखे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज़ देने से बचा और बिना कुछ कहे सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गए।
अक्सर साथ में होते हैं स्पॉट
यह पहली बार नहीं है जब सामंथा और राज निदिमोरु को साथ में देखा गया है। बल्कि इससे पहले भी कई बार स्पॉट हुए हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया थी, जिसमें वह किसी वह किसी शख्स का हाथ थामे नजर आईं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं, बल्कि राज निदिमोरु हैं।
कैसे शुरू हुईं रिलेशनशिप की खबरें
सामंथा और राज निदिमोरु साथ में ‘द फैमिली मैन’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। दोनों को पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स के साथ भी देखा गया था। इसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर खबरें आने लगी थीं। इसके अलावा भी दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से इस मामले में कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले टूटी थी सामंथा की शादी
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में पहले हिंदू रीति-रिवाज और फिर 7 अक्टूबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद से ही सामंथा ने अपने नाम में अक्किनेनी लगा लिया था।
हालांकि अलग होने की खबरों के बीच ही सामंथा ने अपने ट्विटर हैंडल से अक्किनेनी हटाकर इसे सामंथा रूथ प्रभु कर लिया था। 6 अक्टूबर,2021 को दोनों की शादी के चार साल पूरे होने वाले थे लेकिन इससे पहले ही ये अलग हो गए।