सैमसंग गैलेक्सी F07 लॉन्च: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और HD+ डिस्प्ले, कीमत सिर्फ ₹6,999

On: October 2, 2025

सैमसंग गैलेक्सी F07 लॉन्च: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और HD+ डिस्प्ले, कीमत सिर्फ ₹6,999

सैमसंग ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी F07 पेश किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ उतारा है, जो 2031 तक यानी पूरे 6 साल तक एंड्रॉइड अपडेट्स प्रदान करेगा।

यह स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी कैमरा और HD+ LCD डिस्प्ले से लैस है। इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

कीमत की बात करें तो इसकी लॉन्च प्राइस ₹7,699 रखी गई है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर यह ₹6,999 में उपलब्ध है।
गैलेक्सी F07 सीधे तौर पर Redmi A5, Realme C63 और Infinix Smart 10 जैसे बजट स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

सैमसंग गैलेक्सी F07 को बेहद स्लिम और हल्के डिजाइन में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 7.6mm पतला है और इसका वजन केवल 184 ग्राम है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना या जेब में रखना बेहद आसान हो जाता है।

फोन को सिंगल वाइब्रेंट ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है, जो नेचुरल और आकर्षक लुक देता है। इसका डायमेंशन 167.4mm लंबा, 77.4mm चौड़ा और 7.6mm पतला है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में गोल कोर्नर्स, ऊपर की तरफ स्थित कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट पर पतले बेजल्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम टच देते हैं।

सुरक्षा के लिए गैलेक्सी F07 को IP54 रेटिंग मिली है। यानी यह फोन धूल और हल्की बारिश से सुरक्षित रहेगा।

सैमसंग गैलेक्सी F07: स्पेसिफिकेशंस (डिस्प्ले)


गैलेक्सी F07 में कंपनी ने बड़ा और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है। यह स्क्रीन 1600×720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है, जो शार्प और डिटेल्ड विजुअल्स दिखाती है।

फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप ट्रांजिशन स्मूद हो जाते हैं। बजट सेगमेंट में यह डिस्प्ले यूजर्स को बेहतर ब्राइटनेस और स्मूद एक्सपीरियंस देने का काम करता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी F07 को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 2.2GHz + 2.0GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है, जो रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया यूज और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त है।

फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी F07 एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें 2031 तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है, जो इसे लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित बनाए रखेगा।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी F07 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी कैमरा शामिल है। बेहतर फोटोज़ के लिए इसमें ऑटोफोकस और LED फ्लैश का सपोर्ट भी दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह स्मार्टफोन 30fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps पर स्लो-मोशन वीडियो शूट करने की सुविधा देता है।

बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी F07 में पावर के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलने वाला बैकअप प्रदान करती है, जिससे यूजर्स दिनभर बिना रुकावट फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Comment