टीवीएस जुपिटर 110 स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन लॉन्च: इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और वॉइस कमांड फीचर्स, कीमत ₹XX,511, होंडा एक्टिवा को टक्कर

On: September 30, 2025
टीवीएस जुपिटर 110 स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन लॉन्च: इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और वॉइस कमांड फीचर्स, कीमत ₹94,511, होंडा एक्टिवा को टक्कर
टीवीएस जुपिटर 110 का स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन लॉन्च
टीवीएस मोटर्स ने अपने लोकप्रिय स्कूटर जुपिटर 110 का स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन भारत में पेश कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹94,511 रखी गई है। यह एडिशन टॉप वैरिएंट डिस्क SXC पर बेस्ड है और जुपिटर 110 लाइनअप का सबसे महंगा मॉडल है।

 

स्पेशल एडिशन फीचर्स और डिजाइन:
  • स्टारडस्ट ब्लैक कलर के साथ ब्रॉन्ज बैजिंग और क्रोम एग्जॉस्ट हीट शील्ड
  • डिस्क SXC वेरिएंट के सभी फीचर्स शामिल
  • इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ऑटो-कट टर्न इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी, वॉइस कमांड्स, हैजर्ड लैंप, और फॉलो-मी हेडलैंप

 

टीवीएस जुपिटर 110 स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन: नया डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन: टीवीएस ने जुपिटर 110 के नए एडिशन में LED हेडलैंप, फ्रंट एप्रन पर इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ LED लाइट बार और हैजर्ड लैंप दिए हैं। पीछे की तरफ भी LED लाइट बार लगी है, जो इमरजेंसी ब्रेक लाइट अलर्ट और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर से लैस है।

स्कूटर में ग्लॉस ब्लैक प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे खरोंच कम लगती हैं। सीट को अब सेगमेंट में सबसे बड़ी बनाया गया है और यह मेटल बॉडी पैनल के साथ आती है। कलर ऑप्शन में शामिल हैं: मेटियोर रेड ग्लॉस, टाइटेनियम ग्रे मैट, लूनर व्हाइट ग्लॉस, स्टारलाइट ब्लू ग्लॉस, गैलेक्टिक कॉपर मैट, ट्वाईलाइट पर्पल ग्लॉस और डॉन ब्लू मैट।

फीचर्स:
  • ऑल LED लाइटिंग सेटअप और फॉलो-मी हेडलैंप्स
  • कलर LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए TVS Smart X-Connect सपोर्ट के साथ
  • ब्लूटूथ के जरिए कॉल/SMS अलर्ट, नेविगेशन, वॉयस असिस्टेंस, मोबाइल चार्जर और हैजर्ड लाइट
  • ‘फाइंड मी’ फीचर

 

कम्फर्ट और स्टोरेज:
  • सीट लंबाई: 756 मिमी, राइडर और पैसेंजर के लिए पर्याप्त स्पेस
  • अंडरसीट स्टोरेज: 33 लीटर, पुरानी जनरेशन के 21 लीटर से ज्यादा
  • आगे फ्यूल फिलिंग ऑप्शन

 

टीवीएस जुपिटर 110 स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन: हार्डवेयर और परफॉर्मेंस
हार्डवेयर और सस्पेंशन:
  • फ्रंट: ट्विन टेलीस्कोपिक फोर्क्स
  • रियर: गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर
  • व्हील्स: दोनों तरफ 12-इंच
  • ब्रेकिंग:
  • स्टैंडर्ड: 130mm ड्रम ब्रेक (फ्रंट और रियर)
  • ऑप्शनल: 220mm फ्रंट डिस्क ब्रेक

 

परफॉर्मेंस:
  • इंजन: 113.3cc, सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 2 वॉल्व, एयर-कूल्ड और फ्यूल इंजेक्शन
  • पावर: 5,000rpm पर 7.91hp, टॉर्क: 5,000rpm पर 9.2Nm
  • इलेक्ट्रिक असिस्ट + माइक्रो-हाइब्रिड तकनीक: इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) के साथ छोटा इलेक्ट्रिक बूस्ट
  • पीक पावर: 8hp, पीक टॉर्क: 9.8Nm
  • माइलेज: TVS का दावा 10% ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी
  • टॉप स्पीड: 82kmph

Leave a Comment